ऑस्ट्रेलिया में इस समय आईसीसी महिला टी20 वर्ल्डकप खेला जा रहा है, जिसके ग्रुप मैचो का अंत मंगलवार होगा, लेकिन उससे पहले ही सेमीफाइनल में पहुंचने वाली 4 टीमों का फैसला हो चुका है, जिसमें ग्रुप ए से भारत और ऑस्ट्रेलिया तो वहीं ग्रुप बी से इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीम ने जगह बनायी है।

दोनों ही सेमीफाइनल मैट 5 मार्च को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जायेंगे जिसमें पहला मैच भारत और इंग्लैंड के बीच में होगा तो वहीं दूसरा सेमीफाइनल मैच ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच में खेला जाएगा, लेकिन इससे पहले इन दोनों ही मैचो को लेकर एक बुरी खबर भी आ रही है, जिसमें बारिश के कारण खलल पड़ते हुए देखा जा सकता है।
सिडनी के मौसम को लेकर बात करी जाए तो पिछले कई दिनों से वहां पर लगातार बारिश का दौर बना हुआ है और सेमीफाइनल मुकाबले में भी इसका असर साफ तौर पर देखने को मिल सकता है। मंगलवार को इस मैदान में पाकिस्तान महिला टीम और थाईलैंड महिला टीम के बीच में मैच खेला गया था, जिसमें सिर्फ 1 पारी का ही खेल हो सका वहीं साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज़ महिला टीम के बीच होने वाले मैच को बारिश की वजह से रद्द करना पड़ा।
जिस कारण इस बात की पूरी उम्मीद जताई जा रही है, कि सेमीफाइनल मैच भी बारिश की वजह से रद्द हो सकते हैं, क्योंकि सिर्फ फाइनल मैच के लिए रिजर्व दिन रखा गया है और ऐसी स्थिती में भारत और साउथ अफ्रीका महिला टीम फाइनल में प्रवेश कर सकती है, क्योंकि भारतीय टीम जहां ग्रुप ए में 8 अंको के साथ टॉप पर खत्म किया तो वहीं ग्रुप बी में साउथ अफ्रीका महिला टीम ने 7 अंको के साथ टॉप खत्म किया था।
कम से कम 10 ओवरों का मैच कराना जरुरी

वैसे तो एक टी20 मैच में परिणाम हासिल करने के लिए कम से कम दोनों ही टीमों को 5-5 ओवरों का मैच खेलना अनिवार्य है, लेकिन आईसीसी ने अपने टूर्नामेंट के नॉकऑउट मैचो में डकवर्थ लुईस नियम लागू करने के लिए कम से कम दोनों पारियों को 10-10 ओवरों का खेलना अनिवार्य कर रखा है, और ऐसी स्थिती में यदि मैच को पहले रोकना पड़ा तो ग्रुप में टॉप करने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश कर जाएगी।
