भारत के 5 सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम

भारत के 5 सबसे बड़े Cricket स्टेडियम: कहते है कि इंसान के लिए पढाई के साथ-साथ खेल भी जरुरी है और भारत जैसे देश मे ये और भी जरुरी हो जाता है क्योकि भारत का हर लीजेंड या तो गलियो से या फिर सडको से उठ के आता है।आप सभी सचिन तेंदुलकर को जानते होगे और उनके संघर्ष से भी वाकिफ होगे कि कैसे वो छोटे गलियो मे खेलते-खेलते भारत देश के लिए भारतीय जर्सी मे बडे-बडे स्टेडियम मे खेलना शुरु कर दिया था।

इस आर्टिकल मे हम आपको भारत के 5 सबसे बड़े Cricket स्टेडियम के बारे मे बतायेगे, इनमे से कुछ स्टेडियम अभी-अभी बनकर तैयार हुए है और कुछ स्टेडियम अरसो से सेवा मे लगे है।वैसे तो भारत देश के हर एक राज्य मे एक स्टेडियम है लेकिन इनमे से कुछ हि स्टेडियमो के बडा कह सकते है और कुछ स्टेडियम अपने खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है।

भारत के 5 सबसे बड़े Cricket स्टेडियम–

1. सरदार पटेल स्टेडियम (मोटेरा स्टेडियम) गुजरात | Sardar Patel Stadium (Motera Stadium)

https://twitter.com/BCCI/status/1229998659468587009

हालहि मे बनकर तैयार हुआ,इस स्टेडियम ने भी काफि चर्चा बटोरा था। गुजरात मे बना ये स्टेडियम अबतक का दुनिया का सबसे Cricket स्टेडियम है। इस स्टेडियम कि दर्शक क्षमता करीब एक लाख दस हजार(110,000) से भी ज्यादा है, हांलाकि इस स्टेडियम मे अभी तक कोई भी अंतरराष्ट्रीय मैच नही खेला गया है, अंतरराष्ट्रीय के नाम पर यहां अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बार भाषण दिया है।

2. ईडन गार्डेंस, कोलकाता (Eden Gardens)

eden garden stadium

कोलकाता मे स्थित किसी जमाने मे भारत का सबसे बडे Cricket स्टेडियम का तमगा रखने वाला ये स्टेडियम आज भारत के दूसरे सबसे बडे स्टेडियम मे जाना जाता है। भारतीय Cricket कि कई सारी ऐतिहासिक जीत मे शामिल रहने वाला, इस स्टेडियम कि दर्शक क्षमता करीब 68,000 है । IPL मे ये कोलकाता टीम का होंमग्राउंड है।

3. रायपुर अंतरराष्ट्रीय Cricket स्टेडियम, रायपुर (Raipur International Cricket Stadium)

raipur international cricket stadium

2008 मे बनकर तैयार हुआ ये अंतरराष्ट्रीय Cricket स्टेडियम,छत्तीसगढ का पहला अंतराष्ट्रीय Cricket स्टेडियम है।2010 मे यहां पर पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला गया था। इस Cricket स्टेडियम कि दर्शक क्षमता करीब 65,000 है और भारत का तीसरा सबसे बडा स्टेडियम है। रायपुर अंतराष्ट्रीय Cricket स्टेडियम अपने आधारिक संरचना (इंफ्रास्ट्रक्चर) के लिए भी जाना जाता है।

यह भी पढ़े: IPL के मैच इन स्टेडियम में खेले जाते हैं

4. राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय Cricket स्टेडियम, तेलांगना (Rajiv Gandhi International Cricket Stadium)

rajiv gandhi stadium

2003 मे बनकर तैयार हुआ ये अंतरराष्ट्रीय Cricket स्टेडियम, तेलांगना का पहला अंतराष्ट्रीय Cricket स्टेडियम है और ये Cricket स्टेडियम तेलांगना राज्य कि राजधानी हैदराबाद मे स्थित है।2005 मे यहां पर पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला गया था। इस Cricket स्टेडियम कि दर्शक क्षमता करीब 60,000 है और भारत का चौथा सबसे बडा स्टेडियम है। IPL मे ये हैदराबाद टीम का होंमग्राउंड है।

5. डि.वाय पाटील स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुंबई  (D Y Patil Sports Stadium)

DY Patil stadium

 2008 को इस स्टेडियम कि उद्घाटन हुयी थी,Cricket के अलावा भी यहां पर फुटबॉल के भी मैच होते है। इस Cricket स्टेडियम कि दर्शक क्षमता करीब 55,000 है और भारत का पांचवा सबसे बडा स्टेडियम है। IPL मे ये मुंबई टीम का होंमग्राउंड है।यहां पर आजतक कोई भी अंतरराष्ट्रीय मैच नही खेला गया है और 2009 मे एक अंतरराष्ट्रीय मैच लिए इस स्टेडियम को चुना गया था लेकिन बारिश के वजह वो भी रद्द हो गया था।

तो ये है भारत के 5 सबसे बड़े Cricket स्टेडियम….. 

Leave a Reply