जानें , कौन है वर्ल्ड कप के एक मैच में सब से बड़ा स्कोर बनाने वाली टॉप 6 टीमें

वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर:- T20 के आने से क्रिकेट में काफी बदलाव आए। जहां पहले बमुश्किल 300 रन बनते थे, अब टीम 350 रन बना कर भी मैच बचाने के लिए जद्दोजहद करती नज़र आती है। हाल के समय में T20 की अधिकता की वजह से अब वनडे में भी काफी बड़े बड़े स्कोर बनते देखे जाने लगे हैं। लेकिन जब इतना बड़ा स्कोर आमतौर से नही बनता था, तब भी विश्व कप जैसे बड़े मंच पर भी किसी ने विरोधी को कूटते हुए पहाड़ जैसा लक्ष्य बना दिया था। आज ऐसे ही 10 मैच की बात करते हैं, जब विश्व कप के मैचों में जम कर रनों की बारिश हुई थी।

तो ये हैं वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली टॉप 6 टीमें

#1 ऑस्ट्रेलिया – 417 रन

वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर: ऑस्ट्रेलिया टीम का वर्चस्व क्रिकेट में काफी लंबे समय से रह है। सबसे अधिक बार विश्व को जीतने का भी रिकॉर्ड इसी टीम लड़ नाम है।

वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोरImage Source

ऐसे में ज़ाहिर है, धुरंधरों से सजी टीम ऑस्ट्रेलिया के नाम ऐसे रिकॉर्ड होना हैरानी की बात नही है। 4 मार्च 2015 को विश्व कप के ग्रुप A के 26 वें मैच में डेविड वार्नर के 178, मैक्सवेल के 88 और स्टीव स्मिथ के 95 रन के तूफ़ानी पारी के दम पर 6 विकेट खो कर 417 रन बना दिए थे। इसी मैच में ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज भी दर्ज की थी।

#2 भारत 413 रन

वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर: 2007 के निराशाजनक विश्व कप इतिहास में भारत के लिए केवल एकमात्र अच्छी चीज घटी थी, वह यह था कि टीम ने इसी साल बरमूडा जैसी बेहद कमजोर टीम के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए तब का विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया था।

वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोरImage Source

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने सौरव गांगुली के 114 गेंद में 89 रन, वीरेंद्र सहवाग के 87 गेंद में 17 चौके और 3 छक्के की मदद से 114 रन, युवराज सिंह के 46 गेंद में 7 छक्के और 3 चौके की मदद से 83 रन की तूफानी पारी और सचिन के 49 गेंद में 57 रन कि पारी की मदद से 5 विकेट खो कर 413 रन बना दिए थे। जवाब में भारत ने बरमूडा को 156 पर समेटते हुए तब कस विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ी जीत भी दर्ज करने में सफल रहा था।

#3 दक्षिण अफ्रीका – 411 रन

वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर: 2015 विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली अफ्रीकी टीम इस मैच से पहले ही बवंडर मचा कर आई थी। उसी फॉर्म को यहां भी बरकरार रखते हुए अफ्रीका ने आयरलैंड के सामने 4 विकेट के नुकसान पर 411 रन ठोकते हुए आ तक का विश्व कप इतिहास का तीसरा बड़ा स्कोर बना दिया।

वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोरImage Source

वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर: इस मुकाबले में 128 गेंद खेलते हुए हाशिम अमला ने 16 चौके और 4 छक्के की मदद से 159 रन बनाए थे। इसके अलावा फॉफ डू प्लेसिस ने 109 गेंद इन 109 रन, डेविड मिलर ने 23 गेंद में 46 तथा रिली रॉसो ने 30 गेंद में 61 रन बना दिए थे। जवाब में आयरलैंड केवल 210 रन पर सिमट गई थी।

#4 दक्षिण अफ्रीका – 408 रन

वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर: विश्व कप इतिहास का चौथा बड़ा स्कोर भी दक्षिण अफ्रीका के ही नाम है। यह भी स्कोर 2015 के ही विश्व कप में आया था।

336750-south-africa-odis3-clb-700Image Source

इस मुकाबले में डिविलियर्स ने रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ मात्र 66 गेंद में 162 रन थोक दिए थे। इसके अलावा अमला ने भी 65, प्लेसिस 62 और रॉसो 61 रन बनाए थे।

#5 श्रीलंका – 398 रन

वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर: 1996 के विश्व कप के 28वें मैच में केनिया के खिलाफ श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अरविंद डी सिल्वा के 115 गेंद में बनाए

Sri_Lanka_1Image Source

145 रन और कप्तान अर्जुन राणातुंगा के 40 गेंद में बनाए 75 तथा गुरुसिंह के 84 रन की मदद से 50 ओवर में 5 विकेट खो कर 398 रह बनाए थे। जवाब में खेलने आई केनिया की टीम टीकोलो में 95 गेंद में 95 रन की पारी के बाद भी 7 विकेट खो कर 254 रन ही बना पाए थे।

#6 न्यूज़ीलैंड – 393

वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर: 2015 का विश्व कप ऐसा विश्व कप साबित हुआ, जब कई मैचों में काफी बड़े स्कोर देखने को मिले थे। 2015 विश्व कप के फाइनल में अपनी जगह बनाने वाली न्यूज़ीलैंड का सफर पूरे टूर्नामेंट में अच्छा रहा था।

new zealand in world cup 2015

Image Source

इसी क्रम में वेस्टइंडीज के खिलाफ न्यूज़ीलैंड ने 6 विकेट खो कर 393 रन बना दिए थे। यह मैच बेहद खास इस लिए भी बन गया था क्यों कि इसी मुक़ाबले में मार्टिन गुप्टिल ने विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 163 गेंद में 237 रन की विशाल पारी खेल दी थी। इसके अलावा रॉस टेलर ने भी 42 तथा विलयमसन ने 33 रन बनाए थे। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 30.3 ओवर में 250 रन ही बना पाई।

यह भी पढ़ें:

Leave a Reply