Virat Kohli Forbes Ranking 2019: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और आईसीसी टेस्ट के साथ वनडे रैंकिंग में नंबर एक के पायदान पर काबिज़ विराट कोहली को फोर्ब्स की जारी ताज़ा सबसे अधिक कमाई करने वाले खिलाड़ियों में एकलौते क्रिकेट खिलाड़ी शामिल हुए हैं।
फोर्ब्स ने 11 जून को जो लिस्ट जारी की है, उसमें कोहली को 1 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ सबसे आखिरी स्थान मिला हैं। पिछली लिस्ट के मुकाबले कोहली को 17 स्थान का नुकसान होने के साथ 100 वां स्थान मिला है और कमाई के मामले में इस लिस्ट में पहले स्थान पर बार्सिलोना के फुटबॉल खिलाड़ी लियोनल मेसी पहले स्थान पर हैं।
इस बात में किसी भी तरह का कोई संदेह नहीं है, कि विराट कोहली वर्तमान समय में भारत के सबसे बड़े क्रिकेट खिलाड़ी हैं और मौजूदा समय में विज्ञापन और बाकी चीज़ो से उनकी कमाई 21 मिलियन डॉलर है, जिसमें उनका वेतन 4 मिलियन डॉलर जोड़ने के बाद 25 मिलियन हो जाता है।
पिछले कई सालो से विराट कोहली भारतीय टीम के लिए सबसे महत्तवपूर्ण खिलाड़ी हो गए जो टीम को तीनों ही फार्मेट में जीत मैच विनर के रूप में उभरे हैं। कुछ ही समय पहले कोहली को आईसीसी की तीनों महत्तवपूर्ण खिताब जिसमें क्रिकेटर ऑफ दी इयर, आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ दी इयर और आईसीसी वनडे क्रिकेटर ऑफ दी इयर का खिताब एक साथ मिला था जिसके बाद वह ऐसा करने वाले पहले क्रिकेट खिलाड़ी बन गए थे।
कोहली ने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को पहली बार ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर टेस्ट सीरीज़ में विजय दिलावाई और उसके बाद वनडे सीरीज़ में भी जीत हासिल की।
सबसे अधिक कमाई करने वाले खिलाड़ियो में फोर्ब्स की 100 सेलेब्रिटी लिस्ट में पहले स्थान पर मेसी के बाद क्रिस्टायानो रोनाल्डो और तीसरे स्थान पर नेमार हैं। वहीं स्टार बॉक्सर कैनेलो अल्वारेज़ 94 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ चौथे स्थान पर मौजूद हैं।
Virat Kohli Forbes Ranking – फोर्ब्स की साल 2019 में सबसे अधिक कमाई करने वाले 10 एथलीट
- लियोन मेसी (फुटबॉल) – 127 मिलियन डॉलर
- क्रिस्टायानो रोनाल्डो (फुटबॉल) – 109 मिलियन डॉलर
- नेमार (फुटबॉल) – 105 मिलियन डॉलर
- कैनेलो अल्वारेज़ (बॉक्सिंग) – 94 मिलियन डॉलर
- रोजर फ़ेडरर (टेनिस) – 93.4 मिलियन डॉलर
- रसल विल्सन (अमेरिकन फुटबॉल) – 89.5 मिलियन डॉलर
- एरोन रोजर्स (अमेरिकन फुटबॉल) – 89.3 मिलियन डॉलर
- लेब्रोन जेम्स (बास्केटबॉल) – 89 मिलियन डॉलर
- स्टीफन करी (बास्केटबॉल) – 79.8 मिलियन डॉलर
- केविन दुरांत (बास्केटबॉल) – 65.4 मिलियन डॉलर
यह भी पढ़ें:-
- आईसीसी विश्वकप में कोहली से लेकर रोहित और धोनी बना सकते हैं, ये विराट रिकॉर्ड
- धोनी और विराट हमारे लिए काफी बड़ा खतरा हो सकते हैं – जेपी ड्यूमनी
- कोहली ने भी बेल्स ना गिरने के मामले पर अपना गुस्सा जाहिर किया

