Bhuvneshwar Kumar Injury: आईसीसी वनडे विश्वकप में भारतीय टीम ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हुए मैच के बाद चौथे मैच में जीत की लय को बरकरार रखते हुए पाकिस्तान के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए मैच में डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार 89 रनों से हराकर प्वाइंट्स टेबल पर तीसरे स्थान पर पहुंच गयी।
इस मैच में टीम की जीत में सबसे बड़ा योगदान उपकप्तान रोहित शर्मा ने दिया जिन्होंने इस विश्वकप में अपना दूसरा शतक लगाते हुए 140 रनों की लम्बी पारी खेली वहीं कप्तान विराट कोहली ने भी 65 गेंदो में 77 रनों की पारी के बदौलत टीम इंडिया ने 50 ओवरो के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 336 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।
जिसके बाद जब पाकिस्तान की टीम लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी तो शुरू में ही भारतीय गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार को गेंदबाज़ी के दौरान कुछ तकलीफ का सामना करना पड़ा और वह सिर्फ 2.4 ओवरो की गेंदबाज़ी करने के बाद ड्रेसिंग रूम लौट गए और दुबारा मैच में वापसी के लिए नहीं उतरे।
अगले 2 से 3 मैच रहेंगे बाहर | Bhuvneshwar Kumar injury
भुवनेश्वर कुमार के बाहर जाने के बाद सभी को यह चिंता थी कि, उनके ओवर कौन सा गेंदबाज़ पूरे करेगा जिसके बाद विजय शंकर जो अपने वनडे करियर का पहला विश्वकप मैच खेल रहे थे, उन्हें गेंदबाज़ी के लिए लगाया गया और उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर इमाम उल हक का विकेट लेकर जरूर सभी चौंका दिया।
वहीं ड्रेसिंग रूम में गेंदबाज़ी कोच भरत अरूण के साथ संजय बांगर और मुख्य कोच रवि शास्त्री फीजियो पैट्रिक फर्हाट के साथ बात करते हुए दिखे जिसके बाद भुवी को आगे गेंदबाज़ी ना कराने का फैसला कप्तान कोहली तक पहुंचाया गया।
भुवी को बायें पैर की हैम्सट्रिंग में कुछ दिक्कत का सामना करना पड़ा और टीम उनको लेकर किसी भी तरह का खतरा नहीं उठाना चाहती थी। मैच में भारतीय टीम की जीत के बाद जब भुवी की चोट के बारे में कप्तान विराट कोहली से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, भुवनेश्वर कुमार की चोट उतनी गंभीर नहीं है और अगले कुछ दिनों में वह पूरी तरह से फिट हो जायेंगे लेकिन हमें उनको लेकर खतरा नहीं उठाना चाहते और वह अगले 2 मैचो में टीम का हिस्सा नहीं हो सकते है लेकिन मुझे अधिक चिंता इसलिए नहीं हो रही क्योंकि मोहम्मद शमी के रूप में हमारे पास एक और शानदार गेंदबाज़ मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें:
- भारत की पाकिस्तान के खिलाफ जीत केे साथ मैच में बने पहली बार कई नये रिकॉर्ड
- भारतीय टीम के साथ जुड़ते ही देखिए किससे मिलने पहुंचे रिषभ पंत | World Cup 2019
- CWC2019: पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर सचिन तेंडुलकर ने कहा इस रणनीति के साथ उतरे भारतीय टीम


