Sarfaraz Ahmed warns Pakistan Players: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए इंग्लैंड एंड वेल्स में खेला जा रहा वनडे विश्वकप अभी तक अच्छा नहीं बीता है, क्योंकि टीम को जहां पहले मैच में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ बड़ी हार का सामना करना पड़ा तो अगले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 14 रनों से जीत हासिल करके जरूर वापसी की कोशिश की जिसके बाद श्रीलंका के खिलाफ मैच बारिश के कारण रद्द होने की वजह से टीम को अंक बाटने पड़े।
पाक टीम को इसके बाद अपना अगला मैच गत विजेता ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना था, जिसमें भी टीम को हार का सामना करना पड़ा और इसके बाद ट्रेंटब्रिज़ में भारत के खिलाफ जबसे टीम को हार मिली उसके बाद टीम के लिए जहां सेमीफाइनल की राह काफी मुश्किल भरी हो गयी है, तो वहीं टीम को फैंस की आलोचना का शिकार भी काफी बुरी तरह से झेलना पड़ रहा है, अब पाक टीम को अपना अगला मैच 23 जून तो लार्ड्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है, जो आसान नहीं होने वाला है।
सरफराज़ ने टीम को दी चेतवानी | Sarfaraz Ahmed warns Pakistan Players
एक खबर के अनुसार भारतीय टीम से हार मिलने के बाद जहां पाकिस्तान टीम के कप्तान सवालो के कटघरे में खड़े नज़र आ रहे हैं, तो वहीं अब उन्हें टीम को सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए अगले चारो मैच में जीत हासिल करनी होगी।
सरफराज़ अहमद ने भारतीय टीम से हार के बाद अपने टीम के खिलाड़ियों से कहा कि, वह अकेले वापस घर नहीं जाने वाले बल्की बाकी टीम के खिलाड़ियों को भी वापस जाना पड़ेगा।
अहमद का ऐसा कहने के पीछे का कारण देश में फैंस का गुस्सा है, जो अपनी टीम के प्रदर्शन से बेहद निराश दिख रहे हैं और यदि अगले 4 मैचो में टीम अच्छा नहीं खेलती है, तो स्थिती काफी बुरी हो सकती है।
इस साल पाकिस्तान की टीम ने सिर्फ 2 मैच में ही जीत हासिल की हैं, वहीं 15 मैचो में टीम को हार का सामना करना पड़ा है, जिस कारण उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए विश्वकप में वापसी करना संभव नहीं दिख रहा है।
यह भी पढ़ें:-
- बांग्लादेश की जीत के बाद भी फैंस ने पाकिस्तान का मीम्स के जरिए उड़ाया मज़ाक
- पाकिस्तान की हार के बाद ट्विटर पर भिड़ी सानिया मिर्जा और वीना मलिक
- इन क्रिेकेट खिलाड़ियों की पत्नियों की खूबसूरती के आगे बाकी सभी हैं, फेल


