Russell Ruled Out of World Cup 2019: इंडियन प्रीमियर लीग के 12 वें सीज़न में विंडीज़ ऑलराउंडर खिलाड़ी आंद्रे रसल ने जिस तरीके का अपना फार्म दिखाया था उसके बाद टीम को विश्वकप में उनसे उसी फार्म की उम्मीद थी, लेकिन वह इस दौरान अपनी फिटनेस से भी जूझते रहे जिसके बाद रसल ने विश्वकप में उसी तरह का फार्म शुरू में तो दिखाया लेकिन वह अब चोट के कारण पूरी तरह से इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।

रसल अपने चोट के साथ लगातार खेलते रहे जिस कारण वह और भी अधिक गंभीर हो गयी। रसल के बायें घुटने का दर्द अब इतना बढ़ चुका है, कि उन्हें चलने में भी काफी तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मैच में रसल को दर्द में देखा गया था
जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अगला मैच बारिश के कारण धुल गया और फिर अगले 2 मैच इंग्लैंड और बांग्लादेश के खिलाफ रसल को मैदान में उतरे लेकिन न्यूज़ीलैंड के खिलाफ हुए मैच में उन्हें आराम देने का फैसला लिया गया लेकिन अब रसल की चोट को देखते हुए टीम मैनेजमैंट ने उनकी जगह पर किसी और खिलाड़ी को हिस्सा बनाने का फैसला लिया है।
रसल की जगह पर ये खिलाड़ी बना टीम का हिस्सा | Russell Ruled Out of World Cup 2019
वेस्टइंडीज़ क्रिकेट बोर्ड ने विश्वकप से पहले कुछ खिलाड़ियों को बैकअप में रखा था यदि किसी खिलाड़ी को चोट के कारण बाहर होना पड़ा तो शामिल किया जा सके जिसमें पिछले साल संन्यास लेने वाले ऑलराउंडर खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो का नाम भी शामिल था,
लेकिन चयनकर्ताओं ने एक विशेषज्ञ बल्लेबाज़ को टीम में शामिल करना सही समझा जिसमें 26 साल के सुनील एम्ब्रिस अब रसल की जगह पर टीम का हिस्सा होंगे और भारत के खिलाफ 27 जून को होने वाले मैच से पहले टीम के साथ जुड़ जायेंगे।
सुनील एम्ब्रिस का अभी अंतरराष्ट्रीय करियर अधिक लम्बा नहीं है और उन्होंने सिर्फ 6 वनडे के साथ 6 टेस्ट मैच ही खेले हैं लेकिन लिमिटेड ओवरो में इस बल्लेबाज़ ने 105.33 के स्ट्राइक रेट से 316 रन बनाये हैं, जिस कारण यदि इस खिलाड़ी को अंतिम एकादश में शामिल किया जाता है तो किसी को भी अधिक आश्चर्य में पड़ने की जरूरत नहीं होगी।
यह भी पढ़ें:
- कोहली और बुमराह नहीं होंगे वेस्टइंडीज़ दौरे पर लिमिटेड ओवरो की सीरीज़ में टीम का हिस्सा
- CWC 2019 : आखिर शमी की हैट्रिक में धोनी कैसे बन गए सभी के हीरो
- CWC 2019: दिलीप वेंगसरकर ने बताया कि आखिर कौन सी टीम भारत के लिए खतरा बन सकती है

