Bangladesh to host Afghanistan and Zimbabwe for a T20I tri-series :- अफगानिस्तान की टीम इस साल के अंत में बांग्लादेश के दौरे पर एक टेस्ट मैच और 2 टी20 मैचो की सीरीज़ खेलने के लिए जाने वाली थी, लेकिन अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इस सीरीज़ को त्रिकोणीय टी20 सीरीज़ में बदल दिया है, इस टी20 सीरीज़ में जिम्बाब्वे की टीम तीसरी टीम के रूप में खेलेगी।
यह त्रिकोणीय टी20 सीरीज़ 14 सितम्बर से शुरू होगी जिसके लिए अभी पूरा कार्यक्रम बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को तय करना है। अगले साल अक्टूबर में टी20 विश्वकप ऑस्ट्रेलिया में खेला जाना है, जिस कारण उसकी तैयारी करने को लेकर इस सीरीज़ का प्रारूप बदला गया है। अफगानिस्तान की टीम इस विश्वकप के सुपर 12 के लिए सीधे क्वॉलीफाइ कर जाएगी क्योंकि वह टी20 रैकिंग में 7 वें स्थान पर मौजूद हैं। वहीं बांग्लादेश की टीम को सुपर 12 के लिए ग्रुप स्टेज़ के मैचो को खेलकर पहुंचना होगा क्योंकि वह टी20 रैकिंग में 10 वें स्थान पर हैं।

ट्राई सीरीज़ का पहला मैच अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच होगा | Bangladesh to host Afghanistan and Zimbabwe for a T20I tri-series
जहां बांग्लादेश इस ट्राई सीरीज़ की मेजबानी करने वाला है, तो इस सीरीज़ का पहला मैच 14 सितम्बर को अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच में खेला जाएगा एक खबर के अनुसार, जिसके बाद अगले दिन अफगानिस्तान की टीम को मेजबान बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज़ का दूसरा मैच खेलना होगा। इस सीरीज़ का फाइनल मैच 23 सितम्बर को खेला जाएगा।
इस सीरीज़ के पहले यदि अफगानिस्तान की टीम कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलती है, तो यह सीरीज़ टीम के नये कप्तान राशिद खान की पहली टी20 सीरीज़ होगी अगले साल होने वाले विश्वकप से पहले क्योंकि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने विश्वकप से पहले तीनों ही फार्मेट में अलग-अलग कप्तानों की नियुक्ती कर दी है।
असगर अफगान को कप्तानी से हटाने के बाद अफागनिस्तान ने टेस्ट में रहमत शाह वहीं वनडे में गुलबदीन नईब को और टी20 में राशिद को कप्तानी सौंपी गयी हैं। इस टी20 ट्राई सीरीज़ में अफगानिस्तान की कोशिश बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 में अपने शानदार रिकॉर्ड को कायम रखने की कोशिश होगी।
यह भी पढ़ें:
- CWC 2019 : ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद पीटरसन ने मार्गन की आलोचना करते हुए अपने ट्विट में लिखी ये बात
- CWC 2019 : ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद इंग्लैंड टीम का सोशल मीडिया पर फैंस ने इस तरह से उड़ाया मज़ाक

