टीम इंडिया की नयीं जर्सी को देखकर फैंस ने दी बेहद दिलचस्प प्रतिक्रिया

नयीं जर्सी को देखकर फैंस की प्रतिक्रिया | Twitter Reactions on Orange jersey

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम को आईसीसी वनडे विश्वकप में अपना 7 वां लीग मैच खेलना है और यह मैच दोनों ही टीमों के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की नजर से काफी महत्तवपूर्ण हैं, जहां भारतीय टीम को अपने अगले 3 मैचों में से किसी एक में जीत हासिल करके सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का कर सकती है, तो वहीं इंग्लैंड के लिए सेमीफाइनल की राह अधिक कठिक दिखाई दे रही है, क्योंकि उसे अपने अगले दोनों ही मैचो में जीत हासिल करनी होगी जिसके बाद ही टीम सेमीफाइनल के लिए क्वॉलीफाई कर सकेगी।

Twitter Reactions on Orange jersey

वहीं आईसीसी ने इस टूर्नामेंट से पहले एक नया नियम टीमों की जर्सी को लेकर आया था, जिसमें होम और अवे का रूल था और सिर्फ मेजबान देश को इस नियम में छूट दी गयी थी, जिसके बाद भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मैच में अपनी पारम्परिक ब्लू जर्सी की जगह पर दूसरी जर्सी पहननी थी।

आईसीसी ने इस नियम में कहा था, कि, आईसीसी इवेंट को टेलीविज़न में प्रसारण करने के लिए सभी देश जो इस इवेंट में हिस्सा ले रहे हैं, उन्हें 2 रंगो की जर्सी को देनी होगी सिर्फ मेजबान देश को इस नियम से छूट दी जा सकती है और विश्वकप शुरू होने से पहले श्रीलंका, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान ने दो रंगों की अपनी जर्सी के बारे में सभी को बता दिया था, वहीं पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज़ और न्यूज़ीलैंड को यूनिक कलर होने की वजह से अपनी जर्सी का रंग नहीं बदलना था सिर्फ भारतीय टीम की दूसरे रंग की जर्सी का इंतज़ार सभी को था।

इंतज़ार हुआ खत्म

बीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मैच से पहले जर्सी के कलर के बारे में थोड़ी जानकार पहले सभी को दी थी, लेकिन उन्होंने पूरी जानकारी सभी को नहीं बताया था, कि आखिर जर्सी किस तरह की होने वाली है, जिसके बाद 28 जून को इस पूरी बात से आखिरकार पर्दा बीसीसीआई ने हटा दिया और ट्विट करते हुए जर्सी की फोटो डालकर सभी को जानकार दी।

यह नयी जर्सी ऑरेंज़ कलर में हैं, जिसमें गहरे नीले रंग का समावेश है और देखने में काफी अच्छी लग रही है, क्योंकि पिछले कुछ सालों से भारतीय टीम को ब्लू जर्सी से इतर कोई और जर्सी के रंग में नहीं देखा गया है।

यहां पर देखिए बीसीसीआई के उस ट्विट कोः

https://twitter.com/BCCI/status/1144608131063795713

फैंस ने अपनी तरह से दी प्रतिक्रिया | Twitter Reactions on Orange jersey

30 जून को इंग्लैंड के खिलाफ विश्वकप के मैच को लेकर सभी फैंस को अधिक इंतज़ार इस मैच से अधिक भारतीय टीम की नयी जर्सी के रंग को लेकर थी, जिसके बाद जैसे ही सोशल मीडिया पर इस नयीं जर्सी को बीसीसीआई ने ट्विट करते हुए फोटो डाली तो उसके बाद फैंस ने भी अपनी प्रतिक्रिया देने में अधिक देर नहीं लगाते हुए काफी शानदार ट्विट किए जिसमें इस जर्सी को अलग-अलग तरह देखा गया जिसमें कुछ ने राजनीतिक कारण निकाला तो किसी ने बेहद मजांकिया ट्विट किया।

यहां पर देखिए फैंस ने किस तरह की प्रतिक्रिया दीः

https://twitter.com/narendramodi177/status/1144611524771643392

https://twitter.com/PandiyanDr/status/1144610576015867904

https://twitter.com/SirBobbyDeol/status/1144824235178594304

https://twitter.com/ashusarcastic/status/1144610557925871616

https://twitter.com/ShaikhNabi1/status/1144797549741477888

https://twitter.com/Salmancaprico/status/1144611341631574016

https://twitter.com/lr_jai_hind/status/1144810327172763648

https://twitter.com/domnik_nk/status/1144608980515184640

यह भी पढ़ें:

Leave a Reply