Telugu Titans Team Season 7: प्रो कबड्डी लीग (PKL) के पिछले सीजन में सबसे तेज 100 रेड प्वाइंटस जुटाने वाले सिद्वार्थ देसाई, सातवें सीजन की नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे. पिछले सीजन में यू-मुम्बा के लिए खेलने वाले सिद्धार्थ को इस सीजन में तेलुगु टाइटन्स ने 1.45 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था. इस नीलामी में सबसे बड़ा बदलाव भी तेलुगु टाइटन्स में ही देखने को मिला था. जहाँ पिछले लगातार 6 सीजन से तेलुगु टाइटन्स से खेलते आ रहे राहुल चौधरी को इस बार तेलुगु टाइटन्स ने अपनी टीम ने रिटेन नहीं किया था.
सीज़न 6 में इस टीम के मुख्य रेडर थे राहुल चौधरी थे. जिन्हें टीम में इस वर्ष रिटेन नहीं किया. तमिल थलाईवाज़ ने इसी बात का फायदा उठाते हुए राहुल चौधरी को 94 लाख में अपनी टीम में ले लिया. राहुल चौधरी के नाम सबसे ज्यादा रेड प्वाइंट्स (825) व 44 टैकल प्वाइंट्स भी हैं. तो ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि राहुल चौधरी के बिना यह टीम मैट पर कैसा परफॉमेंस करती है.
अगर बात तेलुगु टाइटन्स टीम की करी जाएं तो, टीम ने प्रो कबड्डी सीजन 6 में कुल 22 मैच खेले थे जिसमें से उन्हें सिर्फ 8 में जीत मिली थी और 13 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था. इस टीम के कप्तान जोकि एक ऑल-राउंडर की हैसियत से टीम में खेलते हैं उन्होंने पिछले सीज़न में टीम के लिए सबसे ज्यादा टैकल प्वाइंट्स (60) अपने नाम किए थे. उनके बाद टीम के मुख्य डिफेंडर अबोजर रहे थे जिन्होंने टीम के लिए 21 मैच खेलकर कुल 56 टैकल प्वाइंट्स अपने नाम किया था. 
तेलुगु टाइटन्स टीम के कोच, टीम और घरेलू मैदान | Telugu Titans Team Season 7
तेलुगु टाइटन्स जिसका पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा था जहाँ उसने कुल 22 मैचों में शिरकत की थी जिसमें से उसे सिर्फ 8 मैचों में ही जीत मिल पाई थीं. तेलगू टाइंटस के मुख्य कोच घोलमरेज़ा मज़ंदरानी हैं व टीम के मालिक श्रीनिवास श्रीरामनीनी हैं जोकि वीरा ग्रुप से जुड़े हुए हैं.
टीम- अरमान, कृष्णा मदने, फरहाद रहीमी मिलागर्दान, मनीष, आकाश चौधरी, सिद्धार्थ देसाई, अबोजर मिघानी, विशाल भारद्वाज, युगल जेनिंग्स, सी. अरुण, अमित कुमार, मुला शिवा गणेश रेड्डी, सूरज देसाई, राकेश गौड़ा, अंकित बेनीवाल व कामेश्वर सिंह.
संभावित प्लेइंग VII- अरमान, कृष्णा मदने, फरहाद रहीमी मिलागर्दान, मनीष, आकाश चौधरी और सिद्धार्थ देसाई.
आपको ये भी रोचक लगेगा:
- प्रो कबड्डी लीग सीजन-7: बेंगलूरू बुल्स का टीम प्रिव्यू
- प्रो कबड्डी लीग सीजन-7: गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स का टीम प्रिव्यू
