Rivaba Reveals Jadeja’s Condition: आईसीसी वनडे विश्वकप में भारतीय टीम का सफर 2015 के विश्वकप की तरह ही सेमीफाइनल तक ही सीमित हो गया, जहां 2015 के विश्वकप में टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, तो वहीं इस विश्वकप में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ करीबी हार का सामना करना पड़ा।
ओल्ड ट्रेफर्ड के मैनचेस्टर में खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच को बारिश के कारण 2 दिनों तक खेला गया जिसमें कीवी टीम ने दूसरे दिन अपनी पारी को पूरा करते हुए 239 रन बनाये जिसके बाद भारतीय टीम जब इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो शुरूआती 4 बल्लेबाज़ पहले 10 ओवर में ही पवेलियन लौट चुके थे और भारत के लिए वापसी करना काफी मुश्किल भरा हो गया था।
92 रन तक के स्कोर तक पहुंचने तक 6 बल्लेबाज़ ऑउट हो चुके थे, जिसके बाद महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जडेजा ने मिलकर वापसी की कोशिश शुरू की और दोनों ने 7 विकेट के लिए 100 से अधिक रनों की साझेदारी कर दी जिससे सभी को उम्मीद जगी कि टीम इस मैच को जीत सकती हैं, लेकिन जडेजा 59 गेंदो में 77 रन बनाकर अपना विकेट महत्तवपूर्ण मौके पर दे बैठे और इस कारण भारतीय टीम को 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
वह काफी टूट गए थे | Rivaba Reveals Jadeja’s Condition
रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा ने बॉम्बे टाइम्स से इस बारे में बात करते हुए बताया कि, हार के बाद जडेजा काफी टूट गए थे और वह रोते हुए लगातार कह रहे थे, कि यदि वह ऑउट ना होते तो टीम जीत जाती। जब आप जीत के इतने करीब आकर हार जाते हैं, तो वह काफी दुख देती है और ऐसा ही जडेजा को भी महसूस हो रहा है।
रिवाबा ने जडेजा के खेल को लेकर भी कहा कि वह हमेशा टीम के अपना पूरा योगदान देना चाहते हैं और वह बड़े मैच में टीम के लिए सबसे आगे रहने वाले खिलाड़ी हैं। यदि आप उनकी जर्नी को देखे तो महत्तवपूर्ण मौकों पर जडेजा ने बल्ले या फिर विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई है। 2013 की चैम्पियंस ट्राफी के फाइनल मैच में उन्हें ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ दी मैच का खिताब मिला था।
आपको ये भी रोचक लगेगा:
- पूर्व दिग्गज़ अम्पायर साइमन टॉफेल ने भी ओवर थ्रो के 6 रन फैसले को लेकर सवाल उठाते हुए कही ये बड़ी बात
- विश्वकप में हार के बाद क्या बीसीसीआई विराट कोहली की कप्तानी के भार को कम करने वाली है
