विश्वकप में सारे विवाद को लेकर आईसीसी ने दिया बेहद हास्यास्पद बयान

ICC Responds to Overthrow ControversyICC Responds to Overthrow Controversy: इंग्लैंड एंड वेल्स में खेले गए आईसीसी वनडे विश्वकप 2019 का अंत जिस तरीके से हुआ वह हर किसी के लिए गले की फांस की तरह बन गया है। 14 जुलाई को लार्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड बनाम न्यूज़ीलैंड के बीच खेले गए फाइनल मैच में पूरे 100 ओवर होने के बाद भी मैच का परिणाम नहीं निकल सका था और इसके बाद सुपर ओवर में भी मैच टाई होने के बाद अधिक बाउंड्री लगाने के आधार पर इंग्लैंड को विजेता घोषित कर दिया गया।

इंग्लैंड की टीम को अपने आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रन बनाने थे, जिसमें पहली 3 गेंदो में सिर्फ 6 रन ही बन सके लेकिन चौथी गेंद पर बेन स्टोक्स ने डीप मिड विकेट की तरफ शॉट खेलकर 2 रन लेने के लिए दौडें लेकिन जिस दौरान स्टोक्स दूसरा रन पूरा करने के लिए अपनी क्रीज़ पर लौटने का प्रयास कर रहे थे, तो मार्टिन गप्टिल का थ्रो उनके बल्ले से लगकर चार रन के लिए चले गए जिसके बाद अम्पायरो ने उस गेंद पर इंग्लैंड की टीम को 6 रन दे दिए और यह एक बड़ा फैसला साबित हुआ।

आईसीसी ने गलती को लेकर दिया जवाब | ICC Responds to Overthrow Controversy

अम्पायरो का उस गेंद पर 6 रन देने के बाद नियमों के अनुसार ऐसा नहीं होना चाहिए था और इसको लेकर आईसीसी को लगातार सभी के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है और अब आईसीसी की तरफ से एक प्रवक्ता ने बयान देते हुए कहा कि, यह हमारे नियमों के खिलाफ है, कि हम किसी भी फैसले को लेकर बयान दे, अम्पायरो को फील्ड में फैसला लेने का पूरा अधिकार है, नियमों के अनुसार और हमें इन सभी चीज़ो को लेकर किसी तरह का बयान देने का अधिकार नहीं है।

यह विवाद उस समय और अधिक बड़ा हो गया था, जब पूर्व दिग्गज़ आईसीसी अम्पायर साइमन टॉफेल ने इंग्लैंड को उस गेंद पर मिलने वाले 6 रन को गलत बताते हुए कहा था, कि उन्हें कहा था, कि उस गेंद पर नियमों के अनुसार 5 रन मिलने चाहिए थे और स्टोक्स को स्ट्राइक पर नहीं होना चाहिए था।

आईसीसी के नियम 19.8 के अनुसार जब कोई बल्लेबाज़ के खाते में अतिरिक्त जाते हैं, तो उसने जितने रन पूरे किए होते हैं और उसके अलावा अतिरिक्त रन को जोड़ा जाता हैं, इसमें जो भी रन वह दौड़ रहा होता है, उसमें वह अपनी साथी खिलाड़ी को थ्रो करने से पहले क्रास कर चुका हो, लेकिन उस गेंद पर ऐसा नहीं हुआ था, लेकिन मैदानी अम्पायर कुमार धर्मसेना ने एक बड़ी गलती कर दी जिसका परिणाम न्यूज़ीलैंड की टीम को भुगतना पड़ा।

आपको ये भी रोचक लगेगा:

Leave a Reply