क्या रवि शास्त्री को विराट कोहली से अधिक वेतन देगा बीसीसीआई

अगस्त 2019 में एकबार फिर से रवि शास्त्री को भारतीय टीम का अगला मुख्य कोच नियुक्त कर दिया गया और वह साल 2021 में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्डकप तक भारतीय टीम के मुख्य कोच बने रहेंगे। शास्त्री के फिर से टीम के मुख्य कोच बनने के बाद उनके सालाना वेतन में भी बढोत्तरी होना लाज़िमी है, जो लगभग 20 से 25 प्रतिशत तक हो सकती है, जिस कारण उनका वेतन लगभद 10 करोड़ के आसपास होगा।

अनुबंध | Ravi Shastri Contract
मुम्बई मिरर में छपी एक खबर के अनुसार भारतीय टीम के सपोर्ट स्टॉफ के वेतन में काफी बढोत्तरी होने वाली हैं, जिसमें टीम के नये बल्लेबाज़ी कोच विक्रम राठौर को हर साल 2.5 करोड़ से लेकर 3 करोड तक मिलेंगे जबकि गेंदबाज़ी और फील्डिंग कोच भरत अरूण और आर. श्रीधर का वेतन लगभग 3.5 करोड़ के आसपास रहने वाला है। सभी का ये अनुबंध 1 सितम्बर 2019 से शुरू हो जाएगा।

Ravi Shastri

शास्त्री को मिलेंगे विराट कोहली से अधिक पैसे | Ravi Shastri Earns more than Kohli
यदि इस वेतन को सही माना जाए तो भारतीय टीम के खिलाड़ियों को बीसीआई से जो सालाना वेतन मिलता है, उसमें सबसे अधिक वेतन पाने वाले ए प्लस कैटेगरी वाले खिलाड़ियों को बीसीसीआई हर साल 7 करोड़ रूपये देती हैं, जिसमें कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा औऱ जसप्रीत बुमराह शामिल हैं, इससे सीधे अंदाज़ा लगाया जा सकता है, कि शास्त्री को हर साल विराट कोहली से अधिक पैसे बीसीसीआई से मिलेंगे।

किसी भी खेल में खिलाड़ियों को हमेशा कोच से अधिक वेतन मिलता हैं, क्योंकि उन्हें मैदान में उतरकर टीम के खेलना होता है और जीत दिलाकर वापस आना होता है और वहीं कोच की भूमिका खिलाड़ियों को सही तरीके से सम्भालने के अलावा उन्हें सही दिशा देनी होती है, जिस कारण उनका काम खिलाड़ियों के मुकाबले अधिक आसान होता है।

लेकिन जिस तरह से यह सैलरी का तरीका है, उसके बाद बीसीसीआई को जल्द ही इसमें बदलाव करना होगा ताकि मैदान में खेलने वाले खिलाड़ियों को कोच से अधिक वेतन मिल सके।

यहां पर देखिए बीसीसीआई का अक्टूबर 2018 में खिलाड़ियों को मिलने वाले सालाना वेतन का अनुबंध

समय  ग्रेड A+ ग्रेड A ग्रेड B ग्रेड C
अक्टूबर 2018 से  सितम्बर 2019 7 करोड़ रूपये 5 करोड़ रूपये 3 करोड़ रूपये 1 करोड़ रूपये

 

खिलाड़ियों को इन ग्रेड में उस समय मिली थी, जगह

ग्रेड A+ खिलाड़ी ग्रेड A खिलाड़ी ग्रेड B खिलाड़ी ग्रेड C खिलाड़ी 
विराट कोहली रविचंद्रन अश्विन लोकेश राहुल केदार जाधव
रोहित शर्मा रवींद्र जडेजा उमेश यादव दिनेश कार्तिक
जसप्रीत बुमराह  भुवनेश्वर कुमार युजवेंद्र चहल अंबाती रायडू
चेतेश्वर पुजारा हार्दिक पांड्या मनीष पांडे
अजिंक्य रहाणे हनुमा विहारी
महेंद्र सिंह धोनी खलील अहमद
शिखर धवन रिद्धीमान साहा
मोहम्मद शमी
ईशांत शर्मा
कुलदीप यादव
रिषभ पंत 

 

Leave a Reply