IPL इतिहास के टॉप 10 सबसे कम स्कोर

IPL में सबसे कम स्कोर: टी20 क्रिकेट जहां बल्लेबाज़ो का खेल बताया जाता है, तो वहीं क्रिकेट इस फार्मेट में गेंदबाज़ो ने भी अपना एक अलग मुकाम हासिल किया हुआ जिस कारण कई बार देखने को मिलता है, कि टीमें अपने गेंदबाज़ो के दम पर छोटे स्कोर का बचाव कर ले जाती हैं। वहीं कोई टीम 200 से अधिक का स्कोर का भी बचाव नहीं कर पाती है।

IPL Lowest Score

इंडियन प्रीमियर लीग का 13 वां सीज़न साल 2020 में खेला जाएगा जिसमें टी20 क्रिकेट के कई दिग्गज़ और युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को दिखाते हुए दिखेंगे जिसके बाद आज हम आपको आईपीएल के इतिहास में अभी तक बने सबसे कम स्कोर के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसमें बात करे तो पहले नंबर पर विराट कोहली कप्तानी में खेलने वाली आरसीबी के नाम पर ये रिकॉर्ड दर्ज हैं, जो उन्होंने 49 रन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बनाया था।

इसके अलावा आईपीएल के 12 वें सीजन के पहले मैच में आरसीबी की टीम सिर्फ 70 रनों के अंदर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सिमट गयी थी। वहीं इस लिस्ट में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम का नाम भी शामिल हैं। इस लिस्ट में आरसीबी की टीम 3 बार शामिल हैं, जो सभी के लिए एक चौकाने वाली बात है।

IPL इतिहास में 10 सबसे कम स्कोर

नंबर टीम स्कोर रन रेट विपक्षी टीम मैदान मैच का दिन
1 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 49 5.06 कोलकाता नाइट राइडर्स कोलकाता 23-अप्रैल-2017
2 राजस्थान रॉयल्स 58 3.82 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर केपटाउन 18-अप्रैल-2009
3 दिल्ली डेयरडेविल्स (कैपिटल्स) 66 4.82 मुम्बई इंडियंस दिल्ली 6-मई-2017
4 दिल्ली डेयरडेविल्स (कैपिटल्स) 67 3.9 किंग्स इलेवन पंजाब मोहाली 30-अप्रैल-2017
5 कोलकाता नाइट राइडर्स 67 4.36 मुम्बई इंडियंस मुम्बई 16-मई-2008
6 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 70 4.07 चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई 23-मार्च-2019
7 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 70 4.66 राजस्थान रॉयल्स अबू धाबी 26-अप्रैल-2014
8 किंग्स इलेवन पंजाब 73 4.61 राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स पुणे 14-मई-2017
9 कोच्ची टस्कर्स केरला 74 4.48 डेक्कन चार्जस कोच्ची 27-अप्रैल-2011
10 चेन्नई सुपर किंग्स 79 5.15 मुम्बई इंडियंस मुम्बई 5-मई-2013

 

आखिरी अपडेट – 16 नवंबर 2019 तक

Leave a Reply