आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 खिलाड़ी

IPL में सबसे ज्यादा रन: वर्ष 2007. पहली बार टी-20 विश्वकप खेला गया साउथ अफ्रीका में. विश्व विजेता बना भारत. यहां से टी-20 मैच का सुरुर भारत के सर चढ़कर बोलने लगा. भारत ने इस वर्ष उस समय के उनके चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 2 बार हराया. हालंकि आज की तरीख में भारत और पाकिस्तान का कोई मेल ही नहीं है. 

IPL में सबसे ज्यादा रन

2007 के सितंबर में भारत विश्व विजेता बनने के बाद वर्ष 2008 अप्रैल में IPL की शुरूआत हुई. यहां से टी-20 क्रिकेट की कहानी भारत में रफ्तार पकड़ी. पहले सीज़न में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया. जिसमें शेन वॉर्न की टीम राजस्थान रॉयल्स ने पहले सीज़न का खिताब अपने नाम किया. तो वहीं भारतीय टीम को विश्व विजेता बनाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने पहला सीज़न रनर-अप के तौर पर समाप्त किया.

Suresh Raina IPL

सीज़न दर सीज़न टीमों में बदलाव किए गए. कभी टीमों की संख्या बढ़ाई गई कभी कम की गई कभी मैच फिक्सिंग के चलते टीमों को बैन किया गया कभी प्लेयर्स को. इन सब के बीच कुछ खिलाड़ी अपनी फॉर्म को बरकरार रख रन बनाते रहें. जिनमें मात्र दो खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने IPL इतिहास में 5000 रनों का आकंडा पार किया है. 

तो इस लेख में मैं आपको बताऊंगा की कौन से ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपनी फॉर्म को बरकरार रखते हुए अब तक सर्वाधिक रन बनाए हैं.

IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

पोजीशन खिलाड़ी मैच पारी रन सर्वाधिक रन औसत शतक अर्धशतक
1 विराट कोहली 177 169 5412 113 37.84 5 36
2 सुरेश रैना 193 189 5368 100* 33.34 1 38
3 रोहित शर्मा 188 183 4898 109* 31.6 1 36
4 डेविड वार्नर 126 126 4706 126 43.17 4 44
5 शिखर धवन 159 158 4579 97* 33.42 0 37
6 क्रिस गेल 125 124 4484 175* 41.13 6 28
7 एमएस धोनी 190 170 4432 84* 42.2 0 23
8 रॉबिन उथप्पा 177 170 4411 87 28.83 0 24
9 डिविलियर्स 154 142 4395 133* 39.95 3 33
10 गौतम गंभीर 154 152 4217 93 31.23 0 36

Leave a Reply