IPL इतिहास के एक मैच में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले टॉप 10 खिलाड़ी

Most Sixes in IPL Innings: इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में अभी तक हमें एक से एक शानदार पारियां देखने को मिली हैं, जिसमें कई बार टीमों ने रोमांचक जीत दर्ज की तो कुछ ने हारते हुए मैच में जीत दर्ज करके सभी को चौंका दिया। आईपीएल में वैसे तो हमने कई बार बल्लेबाज़ो को बड़े-बड़े शॉट खेलते हुए देखा है, लेकिन किसी एक मैच में बल्लेबाज़ बिल्कुल ही अलग तरीके से खेलते हुए दिखता है, जिसमें वह हर गेंद को मैदान से पार करने कोशिश में लगा रहता है।

आईपीएल के एक मैच की पारी में यदि सबसे अधिक किसी खिलाड़ी के छक्कों को लेकर बात करी जाए तो वह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम पर दर्ज हैं। गेल ने साल 2013 के आईपीएल सीज़न में पुणे वारियर्स के खिलाफ हुए मैच में ना सिर्फ 175 रनों की पारी खेली थी, बल्कि उन्होंने अपनी इस धमाकेदार पारी में 17 गगनचुंबी छक्के भी लगाए थे।

Most Sixes in IPL Innings

वहीं इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर ब्रैंडन मैक्कुलम हैं, जिन्होंने आईपीएल इतिहास के पहले ही मैच में 158 रनों की पारी खेलने के साथ 13 छक्के लगा दिए थे। यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल की बात करे तो एक मैच में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले टॉप 10 खिलाड़ियों की लिस्ट में उनका नाम 4 बार आता है।

IPL में सबसे तेज़ शतक

वहीं टॉप 10 की लिस्ट में भारतीय बल्लेबाज़ो को लेकर बात करे तो 8 वें स्थान पर मुरली विजय का नाम आता है, जिन्होंने साल 2010 के आईपीएल सीज़न में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हुए मैच में अपनी 127 रनों की पारी के दौरान 11 छक्के लगाए थे। वहीं 10 वें नंबर पर श्रेयस अय्यर हैं, जिन्होंने साल 2018 के आईपीएल सीज़न में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में 93 रनों की पारी के दौरान 10 छक्के लगाए थे।

आईपीएल के एक मैच में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले टॉप 10 खिलाड़ी | Most Sixes in IPL Innings

नंबर खिलाड़ी रन कितनी गेंदे खेली चौके छक्के स्ट्राइक रेट विपक्षी टीम स्थान दिन
1 क्रिस गेल 175 66 13 17 265.15 पुणे वारियर्स इंडिया बैंगलुरु 23-अप्रैल-2013
2 ब्रैंडन मैक्कुलम 158 73 10 13 216.43 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु बैंगलुरु 18-अप्रैल-2008
3 क्रिस गेल 128 62 7 13 206.45 दिल्ली डेयरडेविल्स दिल्ली 17-मई-2012
4 एबी डी विलियर्स 129 52 10 12 248.07 गुजरात लायंस बैंगलुरु 14-मई-2016
5 क्रिस गेल 117 57 7 12 205.26 किंग्स इलेवन पंजाब बैंगलुरु 06-मई-2015
6 आंद्रे रसल 88 36 1 11 244.44 चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई 10-अप्रैल-2018
7 सनथ जयसूर्या 114 48 9 11 237.5 चेन्नई सुपर किंग्स मुम्बई 14-मई-2008
8 मुरली विजय 127 56 8 11 226.78 राजस्थान रॉयल्स चेन्नई 03-अप्रैल-2010
9 क्रिस गेल 104 63 1 11 165.07 सनराइजर्स हैदराबाद मोहाली 19-अप्रैल-2018
10 श्रेयस अय्यर 93 40 3 10 232.5 कोलकाता नाइट राइडर्स दिल्ली 27-अप्रैल-2018

 

19 नवंबर 2019 तक आखिरी अपडेट

Leave a Reply