IPL में सबसे तेज़ अर्धशतक लगाने वाले टॉप 10 खिलाड़ी

Fastest Fifties in IPL: टी20 क्रिकेट में कोई भी टीम उस बल्लेबाज़ को खिलाना अधिक पसंद करती है, जो मैदान में उतरते ही पहली गेंद से रन बनाना शुरू कर दे और इसका उदाहरण टीमों के लिए पारी की शुरूआत करने वाले बल्लेबाज़ो से लिया जा सकते हैं, जिनको पहले 6 ओवरों का लाभ उठाने के लिए तेज़ी से रन बनाने के लिए भेजा जाता है, जिससे टीम एक बड़ा स्कोर बना सके या लक्ष्य का पीछा आसानी से कर सके।

Fastest Fifties in IPL History

इंडियन प्रीमियर लीग में भी सभी 8 टीमों के पास एक से एक खिलाड़ी हैं, जो पहली ही गेंद से तेज़ी के साथ रन बनाना शुरु कर देते हैं और इसी कारण विपक्षी टीम दबाव में आ जाती है। आईपीएल में वैसे तो हमने कई शानदार पारियां देखी हैं, लेकिन हम आपको आईपीएल में सबसे कम गेंदो में अर्धशतक बनाने वाले टॉप 10 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Yusuf Pathan IPL

इस लिस्ट में पहले नंबर पर लोकेश राहुल का नाम आता है, जिन्होंने सिर्फ 14 गेंदो के अंदर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ साल 2018 के आईपीएल सीज़न में अर्धशतक लगा दिया था। राहुल ने अपनी 51 रनों की पारी में 4 छक्के और 6 चौके लगाए थे। वहीं इस लिस्ट में दूसरे स्थान ऑलराउंडर खिलाड़ी यूसुफ पठान हैं, जिन्होंने साल 2014 के आईपीएल सीज़न में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 15 गेंदो में अर्धशतक जड़ दिया था।

आईपीएल में सबसे तेज़ अर्धशतक लगाने वाले टॉप 10 खिलाड़ी | Fastest Fifties in IPL

नंबर खिलाड़ी विपक्षी टीम कितनी गेंदो में बनाया अर्धशतक कुल रन कितने छक्के लगाए कितने चौके लगाए स्थान दिन
1 लोकेश राहुल दिल्ली कैपिटल्स 14 51 4 6 आईएस बिंद्रा स्टेडियम 8-अप्रैल-2018
2 यूसुफ पठान सनराइजर्स हैदराबाद 15 72 7 5 ईडन गार्डन्स 24-मई-2014
3 सुनील नारायण रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु 15 54 4 6 एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम 7-मई-2017
4 सुरेश रैना किंग्स इलेवन पंजाब 16 87 6 12 वानखेडे स्टेडियम 30-मई-2014
5 क्रिस गेल पुणे वारियर्स इंडिया 17 175 17 13 एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम 23-अप्रैल-2013
6 एडम गिलक्रिस्ट दिल्ली कैपिटल्स 17 85 5 10 सुपरस्पोर्ट्स पार्क 22-मई-2009
7 क्रिस मौरिस गुजरात लायंस 17 82 8 4 फिरोज शाह कोटला ग्राउंड 27-अप्रैल-2016
8 ईशान किशन कोलकाता नाइट राइडर्स 17 62 6 5 ईडन गार्डन्स 9-मई-2018
9 हार्दिक पांड्या कोलकाता नाइट राइडर्स 17 91 7 2 ईडन गार्डन्स 28-अप्रैल-2019
10 कायरन पोलार्ड कोलकाता नाइट राइडर्स 17 51 6 2 वानखेडे स्टेडियम 8-अप्रैल-2016

 

20 नवंबर 2019 को आखिरी अपडेट

Leave a Reply