IPL में अभी तक हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज़

Hat Tricks in IPL: इंडियन प्रीमियर लीग में अभी तक 12 सीज़न खेले जा चुके हैं, जिसमें कई बार हमने गेंदबाज़ो को एक अलग ही रूप में देखा है। आईपीएल का पहला सीज़न साल 2008 में खेला गया था और जिस तरह से पहले मैच में ब्रैंडन मैक्कुलम ने शुरुआत की थी, उसके बाद सभी को यह लगा कि गेंदबाजो के लिए इस फार्मेट में कुछ भी नहीं है।

Hat Tricks in IPL

लेकिन इस धारणा को उसी सीज़न में चेन्नई सुपर किंग्स से खेल रहे गेंदबाज़ लक्ष्मीपति बालाजी ने बदलने का काम करते हुए किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच में आईपीएल इतिहास की पहली हैट्रिक लेने का काम किया, इसके बाद उसी सीज़न में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम से खेल रहे लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ मैच में हैट्रिक ले ली, जिसके बाद पहला सीज़न जब खत्म हुआ तो उस समय तक तीन हैट्रिक हो चुकी थी।

amit mishra

आईपीएल के इतिहास में अभी तक 12 सीज़न खत्म हो चुके जिसमें 19 बार गेंदबाज़ो ने हैट्रिक लेने का कारनामा किया है। इसमें लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने जहां 3 बार ये कारनामा किया है, तो वहीं युवराज सिंह ने भी 2 बार आईपीएल हैट्रिक ली है। वहीं रोहित शर्मा ने भी साल 2009 के आईपीएल सीज़न में डेक्कन चार्जर्स से खेलते हुए मुम्बई इंडियंस के खिलाफ हैट्रिक ली थी।

आईपीएल हैट्रिक | Hat Tricks in IPL

नंबर खिलाड़ी विपक्षी टीम साल
1 लक्ष्मीपति बालाजी (चेन्नई सुपर किंग्स) किंग्स इलेवन पंजाब 2008
2 अमित मिश्रा (दिल्ली डेयरडेविल्स) डेक्कन चार्जर्स 2008
3 मखाया एंटिनी (चेन्नई सुपर किंग्स) कोलकाता नाइट राइडर्स 2008
4 युवराज सिंह (किंग्स इलेवन पंजाब) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु 2009
5 रोहित शर्मा (डेक्कन चार्जर्स) मुम्बई इंडियंस 2009
6 युवराज सिंह (किंग्स इलेवन पंजाब) डेक्कन चार्जर्स 2009
7 प्रवीण कुमार (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु) राजस्थान रॉयल्स 2010
8 अमित मिश्रा (डेक्कन चार्जर्स) किंग्स इलेवन पंजाब 2011
9 अजीत चंडीला (राजस्थान रॉयल्स) पुणे वारियर्स इंडिया 2012
10 सुनील नारायण (कोलकाता नाइट राइडर्स) किंग्स इलेवन पंजाब 2013
11 अमित मिश्रा (सनराइजर्स हैदराबाद) पुणे वारियर्स इंडिया 2013
12 प्रवीण तांबे (राजस्थान रॉयल्स) कोलकाता नाइट राइडर्स 2014
13 शेन वॉट्सन (राजस्थान रॉयल्स) सनराइजर्स हैदराबाद 2014
14 अक्षर पटेल (किंग्स इलेवन पंजाब) गुजरात लायंस 2016
15 सैमुअल बद्री (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु) मुम्बई इंडियंस 2017
16 एंड्रू टॉय (किंग्स इलेवन पंजाब) राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स 2017
17 जयदेव उनादकट (राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स) सनराइजर्स हैदराबाद 2017
18 सैम करन (किंग्स इलेवन पंजाब दिल्ली कैपिटल्स 2019
19 श्रेयस गोपाल (राजस्थान रॉयल्स) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु 2019

20 नंवबर 2019 को आखिरी अपडेट

Leave a Reply