अभी तक इन टीमों ने जीती हैं, IPL ट्राफी

IPL Winners List: इंडियन प्रीमियर लीग में अभी तक 12 सीज़न खेले जा चुके हैं, साल 2008 में जब आईपीएल का पहला सीज़न खेला गया था, तो उस समय किसी ने भी इस बात की कल्पना नहीं की थी, कि यह आने वाले समय में विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी टी20 लीग बन जाएगी लेकिन अब कोई भी क्रिकेट खिलाड़ी अपनी प्रतिभा इस लीग में दिखाने के लिए बेताब दिखता है, क्योंकि उसके प्रदर्शन को पूरे विश्व में देखा जाता है और इससे वह खिलाड़ी अपनी राष्ट्रीय टीम में भी खेलने के लिए जगह बना सकता है।

IPL से भारतीय क्रिकेट को भी काफी लाभ हुआ है, जिससे कई ऐसे खिलाड़ियों को देखने का मौका मिला जिन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बेहतर मंच नहीं मिल पा रहा था। आईपीएल की सफलता का आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं, कि आईसीसी ने भी अपने वार्षिक कलैंडर में इस लीग को जगह दी हुई है।

IPL Winners List

साल 2008 में खेले गए पहले IPL सीज़न को लेकर बात करे तो उसकी शुरुआत ही बेहद धमाकेदार तरीके से हुई थी, जिसमें पहले ही मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज़ ब्रैंडन मैक्कुलम ने 158 रनों की पारी खेल दी थी। वहीं पहले सीज़न में राजस्थान रॉयल्स की टीम को बेहद कमजोर माना जा रहा था, क्योंकि टीम के पास कई युवा खिलाड़ी थे, जिन्हें टी20 क्रिकेट का उतना अनुभव नहीं था।

इसके बावजूद शेन वार्न की कप्तानी में टीम ने फाइनल में अपनी जगह को पक्का किया जहां पर उनका मुकाबला आईपीएल इतिहास में अभी तक की सबसे मजबूत टीम मानी जाने वाली चेन्नई सुपर किंग्स से था, लेकिन राजस्थान ने फाइनल में उन्हें मात देते हुए पहले ही सीज़न में विजेता बन गए।

इसके बाद दूसरे सीज़न में डेक्कन चार्जर्स ने फाइनल में आरसीबी की टीम को मात देते हुए पहली बार खिताब पर कब्जा किया, इसके बाद तीसरे सीज़न में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने धोनी की कप्तानी में आईपीएल ट्राफी को जीता और अगले सीज़न में भी इसे अपने पास ही बरकरार रखा।

अभी तक के 12 आईपीएल सीज़न में यदि सबसे सफल टीम को लेकर बात करी जाए तो उसमें मुम्बई इंडियंस का नाम सबसे पहले आता है, जिन्होने 4 बार आईपीएल की ट्राफी को जीता है, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने 3 बार जीत हासिल की है। इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2 बार जीता है।

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 1-1 बार आईपीएल ट्राफी को जीता है। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु और किंग्स इलेवन पंजाब की टीम एक भी बार IPL ट्राफी को अपने नाम पर नहीं कर सकी हैं।

आईपीएल ट्राफी जीतने वाली सभी टीमें (2008-2019) | IPL Winners List

साल विजेता रनर अप टीम जगह कितनी टीमों ने हिस्सा लिया प्लेयर ऑफ दी मैच प्लेयर ऑफ दी सीरीज़
2019 मुम्बई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स हैदराबाद 8 जसप्रीत बुमराह आंद्रे रसल
2018 चेन्नई सुपर किंग्स सनराइजर्स हैदराबाद मुम्बई 8 शेन वॉट्सन सुनील नारायण
2017 मुम्बई इंडियंस राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स हैदराबाद 8 क्रुणाल पांड्या बेन स्टोक्स
2016 सनराईजर्स हैदराबाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु बैंगलुरु 8 बेन कटिंग विराट कोहली
2015 मुम्बई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स कोलकाता 8 रोहित शर्मा आंद्रे रसल
2014 कोलकाता नाइट राइडर्स किंग्स इलेवन पंजाब बैंगलुरु 8 मनीष पांडे ग्लेन मैक्सवेल
2013 मुम्बई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स कोलकाता 9 कायरन पोलार्ड शेन वॉट्सन
2012 कोलकाता नाइट राइडर्स चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई 9 मनविंदर बिस्ला सुनील नारायण
2011 चेन्नई सुपर किंग्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु चेन्नई 10 मुरली विजय क्रिस गेल
2010 चेन्नई सुपर किंग्स मुम्बई इंडियंस मुम्बई 8 सुरेश रैना सचिन तेंदुलकर
2009 डेक्कन चार्जर्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु जोहान्सबर्ग 8 अनिल कुंबले एडम गिलक्रिस्ट
2008 राजस्थान रॉयल्स चेन्नई सुपर किंग्स मुम्बई 8 यूसुफ पठान शेन वॉट्सन

 

21 नवंबर 2019 को आखिरी अपडेट

Leave a Reply