रोबिन उथप्पा (Robin Uthappa) का आईपीएल प्रदर्शन

IPL ने कई सारे जबरदस्त इंडियन क्रिकेटर्स को सामने आने का मौका दिया है. इस बड़ी लीग की वजह से टीम इंडिया के पास आज जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल और शिखर धवन जैसे बढ़िया खिलाड़ी मौजूद है. IPL ने कई सारे डोमेस्टिक खिलाड़ियों को एक जबरदस्त दिशा दी है.

रोबिन उथप्पा उन्हीं कुछ सुपरस्टार्स में से एक है जिन्होंने IPL में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को अकेले दम तक टॉप 4 में भेजा है. इस साल रोबिन IPL 2020 की नीलामी का हिस्सा रहने वाले हैं. खैर, हम रोबिन के बारे में ही रोचक चर्चा करने वाले हैं.

रोबिन उथप्पा (Robin Uthappa)

अच्छा बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग विकल्प

रोबिन उथप्पा ने 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग में डेब्यू किया था. इसके बाद वह लगातार हर एक सीजन का हिस्सा बने हैं. 2012 और 2014 में KKR को ट्रॉफी जीताने में इस विकेटकीपर का महत्वपूर्ण योगदान रहा था. 2007 में हुए पहले T-20 वर्ल्ड कप में उथप्पा भारतीय टीम का हिस्सा थे और उन्होंने वहां अपनी टीम कप जीताने में काफी ज्यादा मदद की थी. पिछले कुछ समय में उनकी फॉर्म में बड़ी गिरावट आई है.

रोबिन उथप्पा का IPL रिकॉर्ड

रोबिन उथप्पा को IPL का बड़ा खिलाड़ी माना जाता है. 2008 से लेकर 2019 तक इस भारतीय बल्लेबाज ने कुल 177 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 28 की एवरेज से 4411 रन बनाए हैं. इसके साथ ही उन्होंने रिकॉर्ड 24 हाफ सेंचुरी लगाई है. उनका IPL में सर्वाधिक स्कोर 87 रन है. 2014 के इंडियन प्रीमियर लीग में रोबिन ने KKR की ओर से 660 रन बनाए थे. इस सीजन में 5 अर्धशतक लगाई थी. वह IPL के सबसे बढ़िया भारतीय बल्लेबाज है.

Robin Uthappa IPL

IPL 2020 के ऑक्शन में रोबिन उथप्पा के बिकने की संभावनाएं

IPL में भारतीय बल्लेबाजों की काफी ज्यादा अहमियत है. 4 फॉरेन प्लेयर्स रूल के कारण हर टीम को बढ़िया भारतीय खिलाड़ियों की जरूरत है.  पिछले साल आईपीएल में खेले गए 12 मैचों में उथप्पा ने सिर्फ 252 रन बनाए थे और इस खराब प्रदर्शन की वजह से उनके कोलकाता की टीम द्वारा रिलीज कर दिया गया था. 2020 के ऑक्शन में रोबिन उथप्पा का बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये है. हर टीम को बढिया इंडियन प्लेयर की जरूरत है और इस वजह से उथप्पा आराम से किसी टीम द्वारा खरीदे जाएंगे. राजस्थान रॉयल, किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम को भारतीय बल्लेबाजों की जरूरत है और यह टीमें उथप्पा के पीछे जरूर जाएंगी.

Leave a Reply