IPL 2020 Auction में शामिल होने वाले फाइनल खिलाड़ी और कब कितने बजे शुरु होगी नीलामी जानिए सभी जानकारी

IPL 2020 Auction Final Player List Purse Available Broadcast And Live Streaming Details

इंडियन प्रीमियर लीग के ऑक्शन को लेकर काफी रोमांच हमेशा देखने को मिलता है और इस बार भी कुछ अलग नहीं है, क्योंकि आईपीएल 2020 के ऑक्शन को लेकर हर तरफ चर्चा का दौर देखा जा सकता है। आईपीएल में खेलने वाली सभी 8 टीमें अपनी रणनीति के साथ नीलामी में उतरने के लिए तैयार हैं, जिसमें सभी टीमोंं ने पहले ही रिटेन और रिलीज़ किए खिलाड़ियों के बारे में जानकारी दे दी थी, जिसके बाद सभी फ्रेंचाइज़ियों को मिलाकर कुल 71 खिलाड़ियों को रिलीज़ किया गया है।

वहीं 127 खिलाड़ियों को रिटेन भी किया गया है, जिसमें 35 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं। जहां कुछ टीमों ने दिग्गज़ खिलाड़ियों को रिलीज़ करने का फैसला किया तो वहीं कुछ ने टीम में संतुलन बनाये रखने के लिए कम खिलाड़ियों को रिलीज़ करने का फैसला किया। 19 दिसंबर 2019 को आईपीएल ऑक्शन कोलकाता में शाम को 3 बजे से शुरु होगा।

इस ऑक्शन के लिए 971 खिलाड़ियों ने अपने नाम दिए थे, जिसमें 215 कैप्ड खिलाड़ी जो वहीं 754 अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल थे, इसके अलावा एसोसियेट देश यूएसए और नीदरलैंड्स से भी एक-एक खिलाड़ी ने अपने नाम दिए थे। जिसके बाद सभी फ्रेंचाइज़ियों के नाम शॉर्टलिस्ट किए जाने के बाद 332 खिलाड़ी को ऑक्शन में शामिल किया जाएगा, जिनमें से सिर्फ 73 खिलाड़ियों को ही खरीदा जाना है।

यहां जानिए आईपीएल 2020 ऑक्शन के बारे में सभी जानकारी

कब और कहां पर होगा

गुरुवार 19 दिसंबर 2019 को कोलकाता में।

लाइव कवरेज

आईपीएल ऑक्शन की लाइव कवरेज स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलावा ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार एप पर भी किया जाएगा।

टाइम

19 दिसंबर 2019 को भारतीय समयानुसार शाम को 3 बजकर 30 मिनट पर शुरु होगा।

कितने खिलाड़ियों को ऑक्शन में खरीदा जाना है

73

कितने खिलाड़ियों ने आईपीएल 2020 के ऑक्शन के लिए अपने नाम दिए थे

971 खिलाड़ियों ने जिसमें 713 भारतीय और 258 विदेशी खिलाड़ी शामिल थे। इनमें से 215 कैप्ड खिलाड़ी, 754 अनकैप्ड खिलाड़ी और 2 एसोसियेट देश के खिलाड़ी शामिल थे।

कितने खिलाड़ियों को ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया

कुल 332 खिलाड़ियों को ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया जिसमें 134 कैप्ड खिलाड़ी और 198 अनकैप्ड खिलाड़ियों शामिल किया गया है।

किस टीम ने किन खिलाड़ियों को रिलीज़ किया

चेन्नई सुपर किंग्स

चित्नया बिश्नोई, डेविड विली, ध्रुव शौरी, मोहित शर्मा, सैम बिलिंग्स, स्कॉट कुग्लजीन।

दिल्ली कैपिटल्स

अंकुश बैंस, बंडारू अयप्पा, क्रिस मौरिस, कॉलिन इनग्रम, कॉलिन मुनरो, हनुमा विहारी, जलज सक्सेना, मनजोत कालरा, नाथू सिंह।

किंग्स इलेवन पंजाब

अग्निवेश अयाची, एंड्रयू टाय, डेविड मिलर, मोइसिस हेनरिक्स, प्रभसिमरन सिंह, सैम करन, वरुण चक्रवर्ती।

कोलकाता नाइट राइडर्स

एनरिच नार्ट्ज, कार्लोस ब्रैथवेट, क्रिस लिन, जो डेनली, केसी करिअप्पा, मैट कैली, निखिल नाइक, पियूष चावला, पृथ्वी राज यारा, रॉबिन उथप्पा, श्रीकांत मुंडे।

मुम्बई इंडियंस

एडम मिल्ने, अल्जारी जोसेफ, बिरंदर सरन, बेन कटिंग, बेरुन हेंड्रिक्स, एविन लुईस, जेशन बेरनड्राफ, पंकज जायसवाल, रासिक डार, युवराज सिंह।

राजस्थान रॉयल्स

आर्यमान बिरला, एशटन टर्नर, ईश सोढ़ी, जयदेव उनादकट, लियम लिविंग्सटोन, ओसेन थॉमस, प्रशांत चोपड़ा, राहुल त्रिपाठी, शुभमन रंजाने, स्टुअर्ट बिन्नी, सुद्देशन मिधुन।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

अक्शदीप नाथ, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, डेल स्टेन, हेनरिक क्लासेन, हिम्मत सिंह, कुलवंत खजूरिया, मार्कस स्टोइनिस, मिलिंद कुमार, नाथन कुल्टर नाइल, प्रयास रे बर्मन, शिमरन हेटमायर, टिम साउदी।

सनराइजर्स हैदराबाद

दीपक हुड्डा, मार्टिन गुप्टिल, रिकी भुई, शाकिब अल हसन, यूसुफ पठान।

कुल कितने पैसे नीलामी में लग सकते हैं

207.65 करोड़ रुपये

यहां पर देखिए किस फ्रेंचाइज़ी के पास कितने पैसे बचे हैं, और टीम में कितनी जगह खाली हैं

 

Budget left and slots available for each of the eight franchises

Leave a Reply