IPL में RCB को इतने मैचो में मिली है, हार

rcb-ipl-loss

क्रिकेट के खेल में किसी टीम के प्रदर्शन का आकलन उसके रिकॉर्ड को देखकर किया जा सकता है, जिसके बाद आपको यह साफ तौर पर पता चल जाएगा कि वह टीम कितना सफल रही या असफल जो टीम के भविष्य को लेकर भी काफी कुछ बताने का काम करता हैं। इसी से हमें किसी टीम की मजबूती या कमजोरी के बारे में भी पता चल सकेगा।

विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग जिसमें वर्ल्ड क्रिकेट के कई बड़े सितारे हिस्सा लेते हुए आपको दिखाई दे जाते हैं और इसी कारण लगभग 2 महिने तक चलने वाली इस टी20 लीग में सभी क्रिकेट फैंस की नजरे लगी रहती हैं और वह अपनी पसंदीदा टीम का समर्थन भी करते हुए नजर आते हैं।

rcb team

इंडियन प्रीमियर लीग के अभी तक के 12 सीजन खेले जा चुके जिसमें जहां एक टीम ने इस ट्राफी को 4 बार जीता हैं, तो वहीं कुछ ऐसी भी टीमें हैं, जो अभी तक एकबार भी चैंपियन नहीं बन सकी और उसी में एक टीम विराट कोहली की कप्तानी में खेलने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की टीम हैं, जिससे सभी को हर सीजन की शुरुआत में यह भरोसा होता है, कि वह इस बार चैंपियन बनेगी।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर टीम के पास हर सीजन में एक से एक शानदार खिलाड़ी रहे हैं, जो टी20 फार्मेट के विशेषज्ञ माने जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद टीम उस तरह का प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हो सकी और इसी कारण टीम को सबसे अधिक आलोचना का भी शिकार होना पड़ा है।

आरसीबी केे आईपीएल में प्रदर्शन को लेकर बात करी जाए तो उसने अभी तक हुए 12 सीजन में कुल 181 मैच खेले हैं, जिसमें टीम को 92 मैचो में हार का सामना करना पड़ा जो एक मजबूत दिखने वाली टीम के लिए बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड हैं। आईपीएल में आरसीबी से अधिक मैच सिर्फ 2 ही टीमों ने हारे हैं।

Leave a Reply