Mumbai Indians के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के: टी20 फार्मेट में उन बल्लेबाजो को टीमें अधिक तरजीह देती हैं, जो आसानी से मैदान के बाहर लम्बे-लम्बे शॉट खेल सकते हैं, क्योंकि ऐसे खिलाड़ी तेजी के साथ रन बनाने में कामयाब होते हैं और इसी कारण हर टीम में हमें ऐसे खिलाड़ी देखने को मिल जायेंगे जिसमें ऐसी प्रतिभा को सामने लाने का काम टी20 लीग्स ने और भी आसान कर दिया है।
इंडियन प्रीमियर लीग जो वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे बड़ी टी20 लीग है, उसमें हमें कई ऐसे खिलाड़ी देखने को मिले हैं, जो बेहद कम गेंदे खेलने के बाद भी मैच के रुख को पूरी तरह से बदलकर रख देते हैं, क्योंकि वह अपनी ताकत का इस्तेमाल करके बल्ले से गेंद को बाउंड्री लाइन के पार करने में कामयाब होते दिखे हैं, जिसके बाद हम आपको IPL की सबसे सफल टीम मुम्बई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
3 – महेंद्र सिंह धोनी
भारतीय टीम के टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी जिनको वर्ल्ड क्रिकेट का सबसे शानदार फिनिशर खिलाड़ी माना जाता है, जिसके पीछे सबसे बड़ी वजह धोनी का आसानी के साथ बड़े शॉट खेलना है और उनके सामने गेंदबाज भी बेहद दबाव में दिखता है। धोनी ने मुम्बई इंडियस के खिलाफ IPL के 35 मैचो में 32 छक्के लगा चुके हैं।
Read More: एमएस धोनी के रिकॉर्ड्स
2 – सुरेश रैना
Mumbai Indians के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के: एक और चेन्नई सुपर किंग्स से खेलने वाले दिग्गज IPL खिलाड़ी जो रन बनाने के मामले में इस समय विराट कोहली के बाद दूसरे नंबर पर हैं। रैना हमेशा बड़े शॉट खेलने के लिए पहचाने जाते हैं और उनका यही रुप मुम्बई इंडियंस के खिलाफ भी देखने को मिला है, जिसमें 34 मैचो में रैना ने 35 छक्के लगाए हैं।
1 – क्रिस गेल

इस खिलाड़ी को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि गेल नाम का तूफान यदि किसी टीम के खिलाफ आ जाता है, तो उसके गेंदबाजो का बचना नामुमकिन दिखाई देने लगता है। IPL के एक मैच में सबसे ज्यादा व्यक्ति रन बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम ही दर्ज है, जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण गेल का आसानी से छक्के लगाना है। क्रिस गेल ने मुम्बई इंडियंस के खिलाफ IPL के 18 मैचो में 40 छक्के लगा चुके हैं।
Read More: IPL 2020: मुंबई इंडियंस की यह हो सकती है संभावित प्लेंइग इलेवन


