IPL में Delhi Capitals के खिलाफ सबसे ज्यादा SIX लगाने वाले खिलाड़ी

chris-gayle-in-ipl

टी20 क्रिकेट की जो सबसे बड़ी खास बात है, वह यह कि इसमें फैंस को वह सबकुछ देखने को मिलता है, जो वह एक मैच में देखना चाहते हैं और इसी कारण मैच की हर एक गेंद को लेकर एक अलग ही रोमांच देखने को मिलता है, क्योंकि बल्लेबाज हमेशा गेंद को स्टेडियम से बाहर मारने की कोशिश करता हुए दिखता है, जिसमें वह कई बार सफल भी होता है।

इंडियन प्रीमियर लीग के शुरु होने के बाद से भारतीय फैंस इस टी20 लीग का हर साल बेसब्री से इंतजार करते हैं, जिसके बाद हम आईपीएल में खेलने वाली दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। जिसमें कई बड़े नाम शामिल हैं।

3 – युवराज सिंह (32 छक्के)

Yuvraj Singh

भारतीय टीम के पूर्व मध्यक्रम के दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह का बल्लेबाजी जलवा आईपीएल में भी सभी को देखने को मिला है और इसके पीछे सबसे बड़ा कारण युवराज का आसानी से गेंद को स्टेडियम के पार पहुंचाना है। युवराज सिंह जो आईपीएल में मुम्बई इंडियंस, किंग्स इलेवन पंजाब, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर, सनराइजर्स हैदराबाद और पुणे वारियर्स के अलावा दिल्ली कैपिटल्स का भी हिस्सा रहे हैं।

युवराज सिंह ने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 16 पारियों में 42 के औसत के साथ 512 रन बनाये हैं, जिसमें उन्होंने 32 छक्के भी लगाये हैं। युवी ने साल 2019 के आईपीएल सीजन के बाद इस टी20 लीग से अपने संन्यास का ऐलान कर दिया था।


2 – रोहित शर्मा (33 छक्के)

Rohit Sharma

मौजूदा समय के तीनों फार्मेट में टॉप 3 के बल्लेबाजो में से एक माने जाने वाले भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा जो आईपीएल के सबसे सफल कप्तान भी माने जाते हैं, उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलने में सबसे अधिक मजा आता है और इसी कारण रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 25 पारियों में जहां 700 से अधिक रन बनाये हैं, तो वहीं उन्होंने 33 छक्के भी लगाये हैं।


1 – क्रिस गेल (34 छक्के)

IPL में सबसे तेज़ शतक

वेस्टइंडीज़ के दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज क्रिस गेल जिनके लिए गेंद को स्टेडियम से बाहर पहुंचाना बिल्कुल आसान काम दिखता है, उनका वही रुप आईपीएल में भी देखने को मिला है। गेल ने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 14 मैचो में बल्लेबाजी करते हुए 34 छक्के लगाये हैं।

Leave a Reply