
दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल के 12 सीजन बीत जाने के बाद भी एकबार विजेता ना बनने के पीछे सबसे बड़ा कारण उनका बल्लेबाजी क्रम रहा है, जो हर सीजन में फेल होता हुआ दिखाई दिया हैं। दिल्ली कैपिटल्स के पास वैसे तो हर सीजन में टी20 क्रिकेट के विशेषज्ञ बल्लेबाज थे, लेकिन वह टीम की उम्मीदों के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर सके।
आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने होम मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेलती हैं, जहां की पिच बल्लेबाजी के लिए उतना मुफीद नहीं मानी जाती है और यह भी टीम की असफलता के पीछे एक बड़ा कारण माना जा सकता है। जिसके बाद हम आपको आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजो के बारे में बताने जा रहे हैं।
1 – हरभजन सिंह (24 विकेट)

ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह जो आईपीएल में लम्बे समय तक मुम्बई इंडियंस की गेंदबाजी क्रम का अहम हिस्सा रहे और अब चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए दिख रहे हैं, उनका दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बेहद शानदार प्रदर्शन रहा है। हरभजन सिंह ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल में 23 मैच खेलते हुए 24 विकेट अपने नाम पर किए हैं।
2 – लसिथ मलिंगा (22 विकेट)

आईपीएल इतिहास में अभी तक सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले लसिथ मलिंगा का सभी टीमों के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड देखने को मिलता है, जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण मलिंगा का अंतिम ओवरों में बल्लेबाजो को बड़ा शॉट खेलने से रोकना हैं। मलिंगा ने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 13 मैच खेलते हुए 22 विकेट अपने नाम पर किए हैं।
3 – पीयूष चावला (21 विकेट)

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल में लम्बे समय तक प्रमुख लेग स्पिनर के तौर पर खेलने वाले पीयूष चावला जो 13 वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए नजर आयेंगे। चावला ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल में अभी तक 21 विकेट हासिल कर चुके हैं, जिसमें वह आने वाले सीजन में और अधिक इजाफा करना चाहेंगे।
