Dabang Delhi vs Haryana Steelers: दबंग दिल्ली ने प्रो कबड्डी लीग 2019 के 14वें मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स को हराकर जीत की हैट्रिक लगा दी है. मुंबई के सरदार वल्लभभाई पटेल इनडोर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दबंग दिल्ली ने हरियाणा स्टीलर्स को 41-21 से हराया. इस जीत के साथ ही दिल्ली 15 अंको के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है. इस मुकाबले में दबंग दिल्ली के प्रमुख रेडर खिलाड़ी 17 रेड में 11 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि सईद घफ्फारी 5 टैकल में 4 अंक हासिल किए. इसके साथ ही वह टॉप डिफेंडर बने. वहीं, हरियाणा स्टीलर्स की तरफ से नवीन ने 18 रेड में 9 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि धर्मराज ने 7 टैकल में 5 प्वाइंट्स हासिल किए और टॉप डिफेंडर रहे.
आपको बता दें कि इस मुकाबले में दबंग दिल्ली को 22 रेड प्वाइंट्स, 9 टैकल प्वाइंट्स, 4 ऑलआउट प्वाइंट्स और 6 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले. वहीं, हरियाणा स्टीलर्स को 16 रेड प्वाइंट्स, 4 टैकल प्वाइंट्स जीते.
U Mumba vs Bengluru Bulls: दिन का दूसरा का मुकाबला यूमुंबा बनाम बेंगलूरु बुल्स के बीच खेला. मैच में बहुत उतार चढ़ाव देखने को मिले. कभी बेंगलूरु की टीम आगे तो कभी यूमुंबा. मैच का निष्कर्ष मैच के अन्तिम कुछ पलों में चला जब पवन की आंधी चली और उन्होंने टीम को समय-समय पर प्वाइंट्स दिला कर टीम को मैच में बनाए रखा. और सुपर 10 लिया. डिफेंडिग चैम्पियन की टीम से पवन कुमार ने 9 रेड व 2 बोनस के साथ कुल 11 प्वाइंट्स टीम लिए. हालांकि बेंगलुरू टीम के कप्तान इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ 1 रेड प्वाइंट हासिल किया. उनके आलावा महेंद्र सिंह ने 2 टैकल समेत 3 प्वाइंट व मोहित सेहरावत ने भी टीम के लिए 3 प्वाइंट्स जीते.
इस मैच की अन्तिम स्कोर लाइन 26-30 रही. यूमुंबा की टीम ने कुल 15 रेड व 6 टैकल प्वाइंट समेत 26 प्वाइंट्स व बेंगलुरू की टीम से 15 रेड व 8 टैकल प्वाइंट्स देखने को मिला.
आपको ये भी रोचक लगेगा:

Very nice