बीसीसीआई ने फैंस सेे पूछा आखिर धोनी और कोहली मेे से किसका है सबसे कूल हेयर स्टाइल

Dhoni, Kohli and Pandya get New Haircuts

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड में खेले जा रहे आईसीसी वनडे विश्वकप को खेलने में व्यस्त हैं, जिसमें टीम ने 11 दिनों में 4 मैच खेलकर 3 में जीत हासिल की है, जबकि 1 मैच बारिश के कारण रद्द रहा है। अब भारतीय टीम को अगला मैच 22 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है।

Dhoni, Kohli and Pandya get new haircutsImage Source

इसी बीच पाकिस्तान के खिलाफ 16 जून को मिली जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों को 2 दिनों का आराम मिला जिसका लाभ पूरी टीम ने उठाया और कप्तान विराट कोहली के अलावा महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पांड्या और युजवेंद्र चहल ने नयी हेयरस्टाइल करवायी जिसमें सभी की एक जैसी लग रही है।

महेंद्र सिंह धोनी जिन्हें हमेशा नयी हेयरस्टाइल के साथ मैदान में देखा गया है, उन्होंने लंदन में हार्दिक पांड्या के साथ सेलिब्रेटी हेयरस्टाइलिस्ट आलिम हकीम के यहां जाकर अपने बॉलों को नया रूप दिया जिसके बाद दोनों इसकी फोटो सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की।

धोनी और हार्दिक की हेयरस्टाइल देखने के बाद सोशल मीडिया पर भी यह चर्चा देखने को मिली कि आखिर किसकी अधिक अच्छी हैं, वहीं कुछ को यह लगभग एक जैसी ही लगी।

वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के ऑफीशियल सोशल मीडिया एकाउंट पर कप्तान विराट कोहली और युजवेंद्र चहल की नयी हेयरस्टाइल को भी देखा गया। जिसके बाद सभी फैंस से सोशल मीडिया पर ये भी पूछा गया कि आखिर किस खिलाड़ी की हेयर स्टाइल अधिक अच्छी दिख रही हैं।

यहां पर देखिए सभी के ट्विट | Dhoni, Kohli and Pandya get New Haircuts

https://twitter.com/AalimHakim/status/1141382525773897734

https://www.instagram.com/p/By5aQMTAMcS/?utm_source=ig_web_copy_link

पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम ने शानदार एकतरफा जीत दर्ज की थी, जिसकी तारीफ हर तरफ देखने को मिली लेकिन अभी टीम को सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का करने के लिए आने वाले मैचो में इसी प्रदर्शन को कायम रखना होगा, क्योंकि टीम को भले ही अगले 2 मैच अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेलने हैं, लेकिन उसके बाद टीम 30 जून को मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ खेलने उतरेगी जो इस विश्वकप में एक बड़े मैच के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि दोनों ही टीम इस बार विश्वकप जीतने की प्रबल दावेदारो में से एक मानी जा रही हैं।

यह भी पढ़ें:-

Leave a Reply