आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

Interesting facts about cricket world cup :- जिस पल का इंतजार दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमी को था, वह पल लगभग आ ही चुका है। क्रिकेट का सब से बड़ा मंच तैयार है। अब बस बारी टीमों के आपसी भिड़ंत की है। एक बार फिर इस टूर्नामेंट में कई रिकॉर्ड्स बनेंगे तो कुछ पुराने रिकॉर्ड टूटेंगे भी। इससे टूर्नामेंट का रोमांच और बढ़ता है। आज आपको ऐसे ही कुछ और विश्व कप से जुड़े रोचक तथ्य बताते हैं, जिससे कि यह टूर्नामेंट अपने आप में और भी खास बनता है।

Interesting Facts about Cricket World Cup | आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

# विश्व कप से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

  • 30 मई से शुरू होने जा रहा 2019 विश्व कप, क्रिकेट इतिहास का 12वां सीज़न होगा। पहला विश्व कप 1975 में खेला गया था। तब वनडे क्रिकेट 50 ओवर का हुआ करता था। 1975 से ले कर पहले तीन विश्व कप का मेज़बान इंग्लैंड रहा था। तब इसके मैच 60 ओवर के होते थे। 1987 में वनडे क्रिकेट में ओवर की संख्या घटा कर 50 कर दी गयी। 1987 का विश्व कप भारत तथा पाकिस्तान की संयुक्त मेज़बानी में खेला गया था।

 Interesting facts about cricket world cupimage source

  • 2019 विश्व कप का फाइनल क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा। यह रिकॉर्ड 5वीं बा होगा जब कोई एक मैदान विश्व कप के फाइनल की मेजबानी कर रहा है। इंग्लैंड इससे पहले 1975, 1979, 1983 तथा 1999 विश्व कप की भी मेज़बानी कर चुका है। तब भी इसके फाइनल लॉर्ड्स मेब ही खेले गए थे।

England teamimage source

  • 1983 ले बाद विश्व कप इतिहास में यह पहला मौका है, जब जिम्बाब्वे की टीम विश्व कप में भाग नही ले रही है। बता दें कि इस बार पिछले सभी टूर्नामेंट से अलग केवल टॉप की 10 टिमें ही विश्व कप में भाग ले रही है। इस बार किसी भी आईसीसी के एसोसिएट मेम्बर टीम को विश्व कप में मौका नही दिया गया है।

Team of Zimbabweimage source

  • इस बार विश्व कप के लिए टीम का चुनाव क्वालिफॉयर के ज़रिए हुआ है। होस्ट होने के नाते इंग्लैंड टीम को 2019 विश्व कप में सीधे जगह मिल गयी थी। इसके बाद बाकी 7 टीम को वनडे की आईसीसी के रैंकिंग के हिसाब से जगह दी गईं। टूर्नामेंट में बाकी दो टीम को आईसीसी द्वारा आयोजित क्वालिफाइंग टूर्नामेंट के आधार ओर जगह दी गयी है। यह टूर्नामेंट मार्च 2018 को बंग्लादेश में हुआ। इसमें फाइनल में जाने वाले अफगानिस्तान तथा वेस्टइंडीज विश्व कप 2019 में जगह बनाने में सफल रहा।

The England Teamimage source

  • 2019 विश्व कप में सभी टिमें एक दूसरे के खिलाफ खेलती नज़र आएगी। इस तरह टूर्नामेंट में अंतिम चक्र के मुकाबलों को छोड़ कर कुल 45 मैच इन 10 टीमों के बीच खेले जाएंगे।

Interesting facts about cricket world cupimage source

  • विश्व कप 2019 में भाग ले रही सभी 10 टीमों को 500,000 डॉलर की राशि दी जाएगी। इसके अलावा बाकी के इनाम मैच जीतने तथा टूर्नामेंट में प्रदर्शन के आधार पर अलग से दिए जाएंगे। टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार 4 मिलियन डॉलर की राशि विजेता टीम को दी जाएगी।

Interesting facts about cricket world cupimage source

  • विश्व क्रिकेट के इतिहास में केवल 2 ही कप्तान हैं, जिन्होंने अपनी कप्तानी में 2 – 2 विश्व कप जीते हैं। टूर्नामेंट का पहला 2 सीज़न यानी 1975 तथा 1979 वेस्टइंडीज ने क्लाइव लॉयड की कप्तानी में जीता था। तथा 2003 तथा 2007 में रिकी पॉन्टिंग ने विश्व कप अपने नाम किया था।

Interesting facts about cricket world cupimage source

  • भारत के चेतन शर्मा विश्व कप इतिहास के पहले गेंदबाज हैं, जिन्होंने हैट्रिक लिया था। टूर्नामेंट के पहले 3 सीज़न तक कोई हैट्रिक नही आया था। पहला हैट्रिक टूर्नामेंट के चौथे सीज़न में 1987 में आया। अब तक कुल 8 गेंदबाज़ मिल कर 9 हैट्रिक ले चुके हैं। लसिथ मलिंगा विश्व कप में 2 हैट्रिक लेने वाले इकलौते गेंदबाज़ हैं।

Chetan Sharmaimage source

  • विश्व कप में सब से अधिक उम्र में भाग लेने का रिकॉर्ड नीदरलैंड के नोलन क्लार्क के नाम दर्ज है। इन्होंने 1996 विश्व कप में 47 साल 257 दिन की उम्र में विश्व कप का मैच खेला था।

Nolan clarkimage source

  • वनडे क्रिकेट इतिहास का पहला हिट विकेट आउट विश्व कप के ही एक मैच में आया था। यह मैच 1975 विश्व कप का फाइनल मुकाबला था। यहां वेस्टइंडीज के रॉय फ्रेडरिक एक शॉट गेंद को रोकने के चक्कर में विकेट से जा टकरा गए।

Interesting facts about cricket world cupimage source

  • विश्व कप के इतिहास में 2011 विश्व कप के इतिहास में पहला मौका था जब 2 बार टॉस किया गया था। दरअसल 2011 विश्व कप का फाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा था। घरेलु टीम भारत के लिए यहां ज़बरदस्त समर्थन था। टॉस के समय अत्यधिक शोर के कारण टॉस को आए अधिकारी का ध्यान भटक गया और वह कॉल नही सुन पाए। इस कारण दोबारा टॉस किया गया।

Interesting facts about cricket world cupimage source

  • भारतीय टीम विश्व क्रिकेट की इकलौती टीम है जिसने 60 ओवर का भी विश्व कप जीता है तथा 50 ओवर का भी जीता है। भारत ने 60 ओवर वाला विश्व कप 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वेस्टइंडीज को हरा कर इंग्लैंड के ही लॉर्ड्स मैदान पर जीता था। जबकि 50 ओवर का विश्व कप 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने जीता था।

धन्यवाद !

यह भी पढ़ें:

Leave a Reply