साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन के बाद हरेक टीम लगभग पुरी हो चुकी है। इस साल के IPL ऑक्शन में भी विदेशी खिलाडीयों को बोल-बाला रहा, ऑक्शन भी पुरा हो चुका है और अब लोगो को बस इतंजार है तो IPL 14 के समय-सुची की। साल 2021 का IPL कई मायनो में खास है, इस बार IPL वापस से भारत आ चुका है और अपने साथ दर्शको को स्टेडियम तक लेकर आया है। एक बार फिर IPL मैच के दौरान आपको स्टेडियम में दर्शक मैच का मजा लेते हुए दिखेंगे। 

इससे पहले के लेख में हमने आपको IPL 2021 के टीम और टीम स्कावड के बारे मे बताया, IPL प्वाइंट और रैंकिंग के बारे मे बता दिया है और साथ में ऑरेंज कैप और पर्पल कैप के बारे में भी बता दिया है। इस लेख में हम जानेंगे IPL 14 से जुडी कुछ रोचक तथ्यों के बारे मे, जो इस साल के IPL को और भी अलग और खास बनाती है। 

तो चलिये आरंभ करते है,

साल 2021 के IPL ऑक्शन में IPL में सबसे महंगे खिलाडी का रिकॉर्ड टुट गया है, ऑक्शन के दौरान राजस्थान रॉयल्स ने क्रिस मौरीस को खरीदने के लिए 16.5 करोड रुपये खर्च किये। जो कि IPL इतिहास में किसी खिलाडी को मिलने वाला सबसे बडा रकम है, इससे पहले ये रिकॉर्ड पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह के नाम था। साल 2015 IPL में दिल्ली टीम ने युवराज सिंह को खरीदने के लिए 16 करोड रकम खर्च किया था और ये रिकॉर्ड 5 साल तक बरकरार रहा। 

IPL14 में एक टीम ऐसी भी जिसे नये नाम कि जरुरत पड गयी है, कहने का मतलब है की इस IPL में एक टीम नये नाम के साथ आयी है। पंजाब टीम ने अपना नाम बदल लिया है और इस IPL में नये नाम के साथ दाखिल हो रहे हैं। पंजाब टीम का नया नाम पंजाब किंग्स है और इससे पहले इस टीम का किंग्स 11 पंजाब हुआ करता था। 

इसके अलावा इस बार के IPL में आपको दर्शक भी दिखने वाले है, जिसकी कमी हर किसी को खल रही थी और बिना दर्शक के तो ये खेल भी अधुरा था। कोरोना से उभरकर हर कोई आगे निकलने कि कोशीश में लगा हुआ है, ऐसे में साल 2021 IPL मैच के दौरान दर्शको का होना किसी चमत्कार से कम नही है और दर्शक ही वो दवा है जो खिलाडी को बेहतर करने के लिए प्रेरीत करते है। 

साल 2021 IPL के दौरान ही पहली बार मौटेरा स्टेडियम में मैच IPL मैच खेला जायेगा, साल 2020 में मैच के लिए तैयार मौटेरा स्टेडियम में साल 2020 का IPL खेला जाना था लेकिन कोविड के आ जाने के बाद ऐसा हो पाना संभव नही हो सका और ये मौका IPL 14 को मिल गया है। हांलाकि इससे पहले इस स्टेडियम में भारत औऱ इंग्लैंड के बिच मैच होना है। 

नया कप्तान युवा कप्तान – दिल्ली और पंजाब के बाद राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी ने भी राजस्थान टीम के लिए नया और युवा कप्तान चुना है, युवा विकेटकिपर बल्लेबाज संजु सैमसन IPL 14 में राजस्थान टीम के कप्तान होगें। इससे पहले इस टीम के कप्तान ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ थे, जिन्हे इस IPL में राजस्थान टीम ने रिटैन भी नही किया था। 

साल 2021 के IPL से ही अर्जुन तेंदुलकर भी IPL में डेब्यु कर रहें हैं, IPL ऑक्शन के दौरान अर्जुन तेंदुलकर को बेस प्राइस 20 लाख रुपये में मुंबई इंडियंस टीम ने खरीदा है और उम्मीद है कि अर्जुन जल्द हि मुंबई इंडियंस कि जर्सी में खेलते हुए दिख जायें।   

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

3 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

3 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

3 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

3 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

3 years ago

आईपीएल 2021 का आगाज | कैसे ले आईपीएल 2021 की टिकट ?

खेल हमारी जींदगी का अहम हिस्सा है, हर किसी का अपना एक पसंदीदा खेल होता…

3 years ago