भारत के खिलाड़ी जो दिला सकते हैं विश्वकप | Key Players of India for World Cup
Key Players of India: आईसीसी विश्वकप के 12वें संस्करण को अभी 2 सप्ताह बाकी हैं और सारी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में लगी हुई हैं. अगर बात करें भारत की तो उनके पास कुछ ऐसे मैच विनर्स है जो अकेले दम पर ही भारतीय टीम की जीत को सुनिश्चित कर सकते हैं.
जसप्रीत बुमराह
जसप्रीत बुमराह आज की तारीख में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज हैं. उनकी लाइन लेंथ और गति परिवर्तन करने की क्षमता उन्हें बाकी गेंदबाजों से अलग करती है.
बुमराह ने इस आईपीएल सीजन के 12वें संस्करण के दौरान शानदार प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 6.63 रन प्रति ओवर की इकॉनमी से 19 विकेट लिए हैं. यह कहना गलत नहीं होगा कि आईपीएल में जो साख मुम्बई इंडियंस ने बनाई है उसमें जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी का महत्वपूर्ण योगदान हैं. आखिरी ओवरों में रन न देना व सटीक यॉर्कर के साथ साथ बाउंसर का इस्तेमाल करना व बखूबी सीख चुके हैं ऐसे में भारत की गेंदबाजी का पूरा दामोदार उनके ही कंधों पर होगा.
विराट कोहली
30 वर्षीय यह कप्तान शुरु से ही कई महान बल्लेबाजों में से एक के रूप में जाने जाता हैं. अगर उनके रिकॉर्ड देखे जाए तो वे बेहद ही खास हैं.
विराट कोहली हर लिहाज़ से वर्तमान समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ हैं. वनडे में शतकों के मामले में वह सचिन के बाद दूसरे स्थान पर हैं सचिन के 49 वनडे शतकों की तुलना में, विराट ने अभी तक 38 शतक बनाए हैं. अपने एक दशक लंबे क्रिकेट करियर में कोहली ने 216 वनडे मैचों में 10232 रन बनाए हैं.
वहीं 73 टेस्ट मैचों में विराट ने 6331 रन बनाए हैं जिनमें 24 शतक शामिल हैं. साल 2016 और 2017 में उन्होंने अपने टेस्ट करियर के सभी (6) दोहरे शतक लगाए थे.
एमएस धोनी
37 साल की उम्र में, एमएस धोनी विश्वकप टूर्नामेंट में जाने वाले भारतीय टीम के सबसे महत्वपूर्ण सदस्य हैं. धोनी के अगर कुछ खास रिकॉर्ड की बात की जाए तो वह बेहद ही अद्भुत हैं.
2016 में धोनी ने सबसे ज्यादा वनडे मैंचों में कप्तानी का रिकॉर्ड बनाया था. इससे पहले ये रिकॅार्ड ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिग के नाम था. धोनी ने अब तक कुल 331 मैच में कप्तानी की है व धोनी एकमात्र विकेटकीपर हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन बनाए हैं व वनडे क्रिकेट में भी धोनी ने कुल 100 स्टंपिंग्स की हुई हैं.
यह 3 ऐसे खिलाड़ी हैं कि यह जिस मैच में भी अच्छा खेल गए वह मैच भारत एकतरफा जीत सकता है.
यह भी पढ़ें:
- वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले 10 बल्लेबाज
- वर्ल्ड कप 2019 के लिए आईसीसी ने की कमेंटेटर्स की घोषणा, जाने कौन कौन है शामिल
- क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 : बेस्ट 4 टीमें जो पहुँच सकती है सेमीफइनल तक



