Mahi Bhai Said to Bowl a Yorker: भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड एंड वेल्स में खेले जा रहे आईसीसी वनडे विश्वकप में अपने 5 वें मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ 11 रनों की रोमांचक जीत दर्ज की। यह मैच जब चल रहा था, तो एक ऐसा समय आया था, कि सभी को लगा कि अफगानिस्तान की टीम विश्वकप में बड़ा उलटफेर कर सकती हैं क्योंकि पिछले साल एशिया कम के दौरान अफगान टीम ने भारत के खिलाफ मैच को टाई पर समाप्त किया था, जो उनके लिए एक बड़ी जीत के बराबर हैं, लेकिन विश्वकप में ऐसा करने से चूक गए।
जहां मैच के बाद भारतीय टीम के तेज़ गेंदबाज़ और आईसीसी वनडे रैंकिग में नंबर एक गेंदबाज़ के स्थान पर काबिज़ जसप्रीत बुमराह को शानदार गेंदबाज़ी के लिए मैन ऑफ दी मैच का खिताब दिया गया तो वहीं इस विश्वकप में अपना पहला मैच खेल रहे चोटिल भुवनेश्वर कुमार की जगह पर शामिल किए गए मोहम्मद शमी ने अपनी गेंदबाज़ी से सभी को प्रभावित करते हुए 40 देकर 4 विकेट हासिल किए जिसमें की तीन विकेट शमी ने लगातार लेकर विश्वकप में भारत की तरफ से चेतन शर्मा के बाद हैट्रिक लेने वाले दूसरे गेंदबाज़ बन गए।
मोहम्मद शमी ने हैट्रिक लेने के बाद कहा कि, मेरा प्लान काफी आसान था और मुझे यार्कर गेंद ही करनी थी, इस स्थिती को देखते हुए। माही भाई ने भी मेरे से यार्कर करने के अलावा कुछ और ट्राई ना करने के लिए था, क्योंकि मेरे पास हैट्रिक लेने का काफी अच्छा मौका था और ऐसे मौके काफी कम मिलते हैं, जिसके बाद मैने वैसा ही किया और इसमें मैं कामयाब रहा।
चेतन शर्मा के बाद दूसरे भारतीय खिलाड़ी | Mahi Bhai Said to Bowl a Yorker
शमी ने अफगानिस्तान पारी के आखिरी ओवर में पहले खतरनाक दिख रहे मोहम्मद नबी जो 52 रन बनाकर खेल रहे थे, उन्हें तीसरी गेंद पर हार्दिक पांड्या के हाथों कैच ऑउट करवाया इसके बाद शमी ने अगली 2 गेंदो पर अफताब आलम और मुजीब उर रहमान को बोल्ड करके अपनी हैट्रिक पूरी की।
विश्वकप के इतिहास में 32 साल के बाद किसी भारतीय खिलाड़ी ने ऐसा कारनामा किया है, इससे पहले 1987 के विश्वकप में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ नागपुर में हुए मैच के दौरान चेतन शर्मा ने ऐसा किया था और वह विश्वकप में हैट्रिक लेने पहले गेंदबाज़ भी थे। वहीं शमी विश्वकप में हैट्रिक लेने के मामले में 10 खिलाड़ी हैं, जिसमें श्रीलंका के लसिथ मलिंगा ने 2007 और 2011 के विश्वकप में हैट्रिक लेने का कारनामा कर चुके हैं।
अब भारतीय टीम को अपना अगला मैच 27 जून को वेस्टइंड़ीज़ के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान में खेलना हैं, जिसमें टीम की नज़र जीत हासिल करके सेमीफाइनल में अपनी जगह को और अधिक पक्का करने की तरफ होगी।
यह भी पढ़ें:
- भारत बनाम अफगानिस्तान मैच में क्या रहने वाली दोनों टीमों की रणनीति और क्या रहेगी ड्रीम एलेवन
- भारत के खिलाफ मैच से पहले अफगानिस्तान के कोच फिल सिमंस ने टीम को लेकर किया विवादास्पद ट्विट
- CWC 2019: बुमराह की तेज़ी के आगे फेल हुए अफगानी, शमी ने बनाई आखिरी ओवर में हैट्रिक


