प्रो कबड्डी लीग के सर्वश्रेष्ठ ऑल-राउंडर मंजीत छिल्लर के बारे में यहाँ जाने

Manjeet ChillarManjeet Chillar: मंजीत छिल्लर एक पेशेवर भारतीय कबड्डी खिलाड़ी हैं, इनका जन्म 18 अगस्त 1986 को निजामपुर, दिल्ली में हुआ था. मंजीत एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं जोकि प्रो कबड्डी में कई टीमों के लिए खेल चुके हैं. 

प्रो कबड्डी लीग के पहले और दूसरे सीजन में उन्होंने बेंगलुरु बुल्स टीम की कप्तानी की थी. मगर दूसरे सीज़न में ‘मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर’ बनने के बाद उन्हें तीसरे सीज़न में पुणेरी पलटन ने अपनी टीम में ले लिया और फिर उन्होंने लगातार दो सालों तक पुणेरी पलटन टीम के लिए कप्तानी की. फिर पांचवें सीज़न में उन्हें अभिषेक बच्चन की टीम जयपुर पिंक पैंथर्स ने अपनी टीम में खरीद लिया और यहाँ पर भी उनके कंधों पर कप्तानी का भार मिला. 

पीकेएल में जाट खिलाड़ी लगातार सफल रहे हैं उन में से एक मंजीत भी हैं उन्होंने प्रो कबड्डी में अब तक कुल 74 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने कुल 455 प्वाइंट्स अपने नाम किए हैं. 

मंजीत छिल्लर की पर्सनल लाइफ | Manjeet Chillar Personal Life

नाम मंजीत छिल्लर
उपनाम वन मैन आर्मी, माइटी मंजीत, एंग्री यंगमैन
खेल कबड्डी (ऑल-राउंडर)
जन्मतिथि 18 अगस्त 1986
शहर निजामपुर, दिल्ली
लम्बाई 173 सेमी.
वजन 82 किलो
टीमें भारतीय नेशनल टीम, बैंगलूरू बुल्स, पुणेरी पलटन, जयपुर पिंक पैंथर्स, तमिल थलाईवाज़

मंजीत छिल्लर की उपलब्धियाँ | Manjeet Chillar Achivements

टूर्नामेंट स्थान टीम मेडल
2010 एशियन गेम्स चीन स्वर्ण
2014 एशियन गेम्स साउथ कोरिया स्वर्ण
2016 कबड्डी विश्वकप अहमदाबाद, भारत स्वर्ण
2018 दुबई कबड्डी मास्टर्स दुबई, यूएई स्वर्ण

मजीत छिल्लर का प्रो कबड्डी लीग में अब तक का प्रदर्शन | Manjeet Chillar Stats

सीज़न मैच रेड प्वाइंट्स सुपर रेड टैकल प्वाइंट्स सुपर टैकल कुल प्वाइंट्स
1 16 71 2 51 0 122
2 16 67 0 40 1 107
3 15 45 2 61 5 106
4 12 24 1 44 1 68
5 15 5 0 47 1 52
6 13 8 0 59 5 67

आपको ये भी रोचक लगेगा:

Leave a Reply