मोहम्मद शहज़ाद ने खुद को टीम से बाहर किए जाने को लेकर उठाये ये सवाल

Mohammad Shahzad on Team Exit: अफगानिस्तान टीम के लिए इस विश्वकप में अभी तक शुरूआत अच्छी नहीं रही और टीम ने 3 मैच खेले हैं, जिसमें सभी में उनको हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज़ मोहम्मद शहज़ाद जो 84 वनडे मैच में 33.66 के औसत से 2727 रन बनाये हैं, जिसमें 14 अर्धशतक और 4 शतक शामिल हैं।

Mohammad Shahzad on Team ExitImage Source

32 साल के शहजाद को साल 2015 के विश्वकप में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था और उसके बाद इंग्लैंड एंड वेल्स में खेले जा रहे इस विश्वकप में वार्म मैचो के दौरान वह अपने घुटने को चोटिल कर बैठे थे।

इसके बाद उन्हें पहले 2 मैचो में ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेलने का मौका मिला लेकिन शहज़ाद इन दोनों मैचों में कुल मिलाकर 7 रन ही बना सके इसके बाद उन्हें अगले मैच से पहले घुटने की चोट से उबर ना पाने के कारण टूर्नामेंट के बाकी मैचो से उन्हें टीम से बाहर कर उनकी जगह पर अली खिल को शामिल कर लिया गया।

Mohammad Shahzad on Team Exit – शहजाद ने दिया इस बारे में बयान

मोहम्मद शहज़ाद जो अफगानिस्तान टीम के लिए बल्लेबाज़ी में एक मजबूत स्तम्भ हैं, जिन्हें बाहर करके खिल को श्रीलंका के खिलाफ विश्वकप के पहले मैच शामिल किया गया। इस मैच में नूर अली जादरान के साथ हजरत्तुल्ला ज़जई को पारी की शुरूआत करने के लिए भेजा गया। वहीं शहज़ाद ने अब ये आरोप लगाया है, कि उन्हें टीम से जबरदस्ती बाहर किया गया है, जबकि उनकी फिटनेस को लेकर किसी भी तरह का विवाद नहीं है।

Mohammad Shahzad on Team ExitImage Source

शहजाद ने अपनी बात में आगे कहा कि, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें टीम से बाहर निकालने से पहले एकबार भी जानकारी नहीं दी। शहजाद के इस बयान के बाद काफी सारी बाते टीम को लेकर उठनी शुरू हो गयी हैं।

ट्विटर पर उनके इस बयान को एक पत्रकार मोहम्मद इब्राहिम मोमंद ने पोस्ट किया और साथ ही यह भी बताया कि वह अब देश वापस आ रहे हैं और उसके बाद वहां पर आकर पूरे मामले को लेकर मीडिया से बात करेंगे।

यहां पर देखिए उस ट्विट कोः

यह भी पढ़ें:-

Leave a Reply