विश्व कप में सब से अधिक बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज

Most Ducks in World Cup :- रिकॉर्ड बुक में अपना नाम जुड़वाना और बड़े बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करना सभी खिलाड़ियों को अच्छा लगता है। और खिलाड़ी कुछ ऐसा ही करने की जुगत में भी रहते हैं, जिससे कि उनका नाम विश्व के रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो जाए। लेकिन इसके इतर कुछ ऐसे भी रिकॉर्ड होते हैं, जिससे कि हर कोई दूर भागने की कोशिश करता है, फिर भी न चाहते हुए भी उस रिकॉर्ड बुक में भी उनका नाम आज जाता है।
एक ऐसा ही रिकॉर्ड सबसे अधिक बार शून्य यानी 0 पर आउट होने का भी है। क्रिकेट में किसी खिलाड़ी का शून्य पर आउट होना, उस टीम को काफी महंगा पड़ता है। लेकिन विश्व कप जैसे बड़े मंच में भी कुछ ऐसे खिलाड़ी हुए हैं जो कि एक – दो बार नही बल्कि कई बार शून्य पर आउट हो कर अपना नाम शर्मनाक रिकॉर्ड बुक में दर्ज करवा गए। आज आपको ऐसे ही 10 बल्लेबाज़ों के बारे में बता रहे हैं, जो कि विश्व कप में सबसे अधिक बार 0 पर आउट हुए हैं।

आईए बात करते हैं  शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज के बारे में 

#1. नाथन एस्टल

न्यूज़ीलैंड के लिए 81 टेस्ट और 223 वनडे मैच खेलने वाले नाथन एस्टल ने न्यूज़ीलैंड के लिए विश्व कप में 1996 से 2003 के बीच 22 मैच खेले। इसमें इनके नाम 20.15 की औसत से सिर्फ 403 रन आए।

नाथन एस्टल , शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाजimage source

इसमें 2 शतक भी रहे। लेकिन इसमें शर्मनाक पहलू यह है कि नाथन इस 22 विश्व कप मैच में 5 बार बिना खाता खोले ही आउट हो गए। विश्व कप में इतनी बार शून्य पर आउट होने के मामले में यही पहले नंबर पर भी मौजूद हैं।

#2. एजाज़ अहमद

पाकिस्तान के लिए 1987 से 1999 के बीच 29 विश्व कप मैच की 26 पारियों में इन्हें बल्लेबाज़ी करने का मौका मिला। इस दौरान एजाज के बल्ले से 517 रन आए।

एजाज़ अहमद, शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाजimage  source

लेकिन इससे ज़्यादा इनकी चर्चा इस बात के लिए हुई कि यह इन मैचों में 5 बार खाता तक नही खोल पाएं। इनके नाम 26 पारियों में कोई शतक दर्ज नही है। 4 अर्धशतक इन्होंने ज़रूर लगाए हैं।

#3. केले मैक्कलन

आयरलैंड के मैक्कलन ने आयरलैंड के लिए 39 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला है। इस दौरान 2007 विश्व कप में इन्होंने 9 मैच की 8 पारी में बल्लेबाजी की। इसमें इन्होंने केवल 33 रन जोड़े। इसके अलावा और शर्मनाक यह रहा कि यह 8 में से 4 पारी में खाता तक नही खोल पाए। इस कारण इनका नाम सबसे अधिक बार 0 पर आउट होने वाले बल्लेबाज़ों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर शामिल हो गया।

Kyle McCallanImage Source

#4. कैथ अर्थरटन

वेस्टइंडीज के लिए 33 वनडे और 1992 से 1999 के बीच 14 विश्व कप मैच की 13 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए इन्होंने 241 रन बनाए। इसमें महत्वपूर्ण यह रहा कि 13 पारियों में 4 बार तो अर्थरटन खाता तक भी नही खोल पाए।

Keith ArthurtonImage Source

#5. इयॉन मॉर्गन

2019 विश्व कप में इंग्लैंड टीम की कमान संभाल करहे मॉर्गन का नाम इस लिस्ट में देख कर थोड़ी  हैरानी हो सकती है।

इयॉन मॉर्गन, शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाजimage source

लेकिन ये भी 2007 से 2015 के बीच हुए विश्व कप के 18 मैच की 17 परियों में ये 301 रन ज़रूर बनाए हैं। लेकिन हैरानी की बात है कि मॉर्गन 17 में से 4 पारियों में बिना खाता खिले ही पवेलियन लौट गए थे।

#6. एबी डिविलियर्स

विश्व के खतरनाक बल्लेबाज़ों में से एक और वर्तमान समय में भी T20 में धूम मचाने वाले दक्षिण अफ्रीका के डिविलियर्स का नाम सबसे अधिक बसर शून्य ओर आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में होना थोड़ा हैरान करता है।एबी डिविलियर्सimage source

लेकिन यह सच है। विश्व कप के कई मैचों में तबाही मचाने वाले डिविलियर्स खुद भी तबाह हुए हैं। डिविलियर्स ने यूं तो विश्व कप में 63.55 की औसत से 1207 रन बनाए हैं। लेकिन इस दौरान डिविलियर्स 4 बार शून्य पर भी आउट हुए हैं।

#7. के श्रीकांत

भारत के लिए 43 टेस्ट और 146 वनडे मैच खेलने वाले श्रीकांत 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे थे। इनकी भूमिका भी जीत मेब रही थी।के श्रीकांतimage source

1983 से 1992 के बीच 23 विश्व कप मैच खेलने वाले श्रीकांत ने विश्व कप में 521 रन बनाए थे। इस दौरान श्रीकांत भी 4 बार बिना खाता खोले ही पवेलियन प्रस्थान कर गए थे।

#8. इंजमाम उल हक

पाकिस्तान के बेहतरीन खिलाड़ियों में गिने जाने वाले इंजमाम उल हक यूं तो अपने रन आउट के लिए काफी चर्चा में रहे थे।

इंजमाम उल हकimage source

लेकिन विश्व कप मे भी ये चर्चा में रहे थे। वजह थी, इनका 4 बार बिना खाता खोले ही आउट हो जाना। 1992 से 2007 के बीच 35 विश्व कप मैच की 33 पारियों में इनके नाम 717 रन है।

#9. शेम एनगोचे

केन्या के शेम एनगोचे नाम के खिलाड़ी को 2011 के विश्व कप में 3 मैच में खेलने का मौका मिला। लेकिन हैरानी वाली बात ये रही के ये एक भी मैच में अपना खाता नही खेल पाए। खास बात ये रही के 3 मैच में ये केवल 3 ही गेंद खेल भी पाए।

शेम एनगोचेimage source

#10. जी साइमन

नामीबिया के साइमन ने 2003 के विश्व कप में कुल 5 मैच खेले। इसमें से 4 पारी में इन्हें बल्लेबाज़ी का मौका मिला। लेकिन इनमें से ये 3 पारी में अपना खाता भी नही खोल पाए। इसके अलावा इनके नाम कुल 5 रन ही दर्ज हुए। यह एक ही मैच में बने थे।

धन्यवाद !

यह भी पढ़ें:

Leave a Reply