Pradeep Narwal: भारतीय कबड्डी खिलाड़ी परदीप नरवाल का जन्म 16 फरवरी 1997 में सोनीपत, हरियाणा के रंधावा गांव में हुआ था. जोकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक इंडिया नेशनल कबड्डी टीम के लिए खेलते हैं और साथ ही प्रो कबड्डी लीग में पटना पाइरेट्स के लिए खेलते हैं. जहाँ वह कप्तानी भी संभालते हैं. 2017 में इनका पटना पाइरेट्स को प्रो कबड्डी लीग का तीसरा लगातार टाइटल दिलाने में सबसे बड़ा हाथ था. इन्हे 2017 में बेस्ट रेडर का ख़िताब भी मिला था. 2017 प्रो कबड्डी लीग में इनके द्वारा बनाए गए औसत अंक 14.19 प्रति मैच थे. जोकि बहुत बेहतरीन हैं यह कबड्डी फैंस के बीच डुबकी किंग के नाम से बेहद मशहूर हैं.
पीकेएल के तीसरे सीज़न 2016 में प्रदीप नरवाल को सबसे बड़ा मौका मिला, जब उन्हें पटना पाइरेट्स ने खरीदा था. जहां उन्होंने अपनी छाप छोड़ते हुए 16 मैचों में 116 रेड व 5 टैकल प्वाइंट अपने नाम दर्ज करवाए और अपनी टीम को चैंपियन बनाने में अहम योगदान दिया.
प्रदीप नरवाल के नाम प्रो कबड्डी लीग में कुल 625 रेड प्वाइंट दर्ज हैं, जबकि उनके नाम 15 टैकल प्वाइंट्स भी हैं. वहीं अगर उनके कुल मैचों की बात करें तो 59 मुकाबलों में उनके नाम 732 अंक दर्ज हैं. प्रो कबड्डी लीग में राहुल चौधरी 710 के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रेड करने वाले रेडर हैं. इसके अलावा सीजन 5 में सबसे ज्यादा 369 रेड प्वाइंट करने वाले वह एकमात्र रेडर रहे हैं
डुबकी किंग के बेताज बादशाह प्रदीप नरवाल अब भले ही भारतीय कबड्डी के बड़े नामों में से गिने जाते हैं. लेकिन पहली बार पीकेएल के दूसरे सीजन साल 2015 में जब उन्हें बैंगलुरू बुल्स ने खरीदा था, तब वहाँ उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था.
प्रदीप नरवाल की पर्सनल लाइफ | Pradeep Narwal Personal Life
| नाम | प्रदीप नरवाल |
| उपनाम | डुपकी किंग |
| खेल | कबड्डी (रेडर) |
| जन्मतिथि | 16-फरवरी-1997 |
| शहर | सोनीपत, हरियाणा |
| लम्बाई | 178 सेमी. |
| वजन | 80 किलो |
| टीमें | भारतीय नेशनल टीम, पटना पाइरेट्स |
प्रदीप नरवाल का प्रो कबड्डी लीग में अब तक का प्रदर्शन | | Pradeep Narwal Stats
| सीज़न | मैच | रेड प्वाइंट्स | सुपर रेड | टैकल प्वाइंट्स | सुपर टैकल | कुल प्वाइंट्स |
| 2 | 6 | 9 | 1 | 0 | 0 | 9 |
| 3 | 16 | 116 | 10 | 5 | 0 | 121 |
| 4 | 16 | 131 | 3 | 2 | 1 | 133 |
| 5 | 26 | 369 | 18 | 0 | 0 | 369 |
| 6 | 21 | 233 | 6 | 0 | 0 | 233 |
आपको ये भी रोचक लगेगा:
- भारतीय कप्तान अजय ठाकुर के बारे में यहाँ जाने
- बैंगलूरु बुल्स के प्रमुख रेडर पवन कुमार सेहरावत के बारे में यहाँ जाने
