Rahul Chaudhari: भारतीय टीम के प्रमुख रेडरों में से एक राहुल चौधरी हैं राहुल चौधरी का जन्म जन्म 16 जून 1993 को बिजनौर, उत्तर प्रदेश, भारत में हुआ था. कबड्डी में इन्होंने शुरुआत एक डिफेंडर खिलाड़ी के रुप में की थी. लेंकिन बाद में यह रेडर के रुप में टीम का अभिन्न अंग बन गए. इन्होने 2016 कबड्डी विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया भी किया था जहाँ टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया था. राहुल वैसे तो अपनी प्रतिभा से सबके दिल में अपनी जगह बनाई है मगर रुप रंग से भी वो किसी फिल्मी हीरो से कम नहीं हैं.
प्रो कबड्डी लीग उनके करियर का एक हिस्सा रहा है. प्रो कबड्डी लीग में वह 700+ अंक हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी और रेडर हैं. राहुल ने उत्तरप्रदेश को कप्तानी कर सीनियर नेशनल कबड्डी में पहली बार जिताया था. वह प्रो कबड्डी सीजन 6 में तेलेगु टाइटन्स के कप्तान थे. तेलेगु टाइटन्स ने राहुल को 1.29 करोड़ की भारी-भरकम राशी में ख़रीदा था. मगर इस वर्ष उन्होंने इन्हें टीम में रिटेन नहीं किया और इसका पूरा फायदा उठाकर तमिल थलाईवाज़ ने इन्हें 94 लाख देकर अपनी टीम का हिस्सा बना लिया.
राहुल चौधरी की पर्सनल लाइफ | Rahul Chaudhari Personal Life
| नाम | राहुल चौधरी (Rahul Chaudhari) |
| उपनाम | रेड मशीन (Raid Machine) |
| खेल | कबड्डी (रेडर) |
| जन्मतिथि | 16-जून-1993 |
| शहर | बिजनौर, उत्तर प्रदेश |
| लम्बाई | 183 सेमी. |
| वजन | 85 किलो |
| टीमें | भारतीय नेशनल टीम, तेलुगू टाइटन्स, तमिल थलाईवाज़ |
राहुल चौधरी का प्रो कबड्डी में अब तक का सफर | Rahul Chaudhari Stats
| सीज़न | टीम | मैच | रेड प्वाइंट्स | सुपर रेड | सुपर 10 | टैकल प्वाइंट्स | सुपर टैकल्स | कुल प्वाइंट्स |
| 1 | तेलुगू टाइंट्स | 14 | 151 | 2 | 8 | 10 | 1 | 161 |
| 2 | तेलुगू टाइंट्स | 14 | 98 | 6 | 5 | 9 | 0 | 107 |
| 3 | तेलुगू टाइंट्स | 13 | 87 | 1 | 4 | 12 | 2 | 99 |
| 4 | तेलुगू टाइंट्स | 16 | 146 | 6 | 7 | 4 | 1 | 150 |
| 5 | तेलुगू टाइंट्स | 22 | 184 | 5 | 8 | 9 | 0 | 193 |
| 6 | तेलुगू टाइंट्स | 21 | 159 | 4 | 4 | 7 | 1 | 166 |
राहुल चौधरी की उपलब्धियाँ | Rahul Chaudhari Achievements
| टूर्नामेंट | स्थान | टीम मेडल |
| 2016 साउथ एशियन गेम्स | गुवाहाटी | स्वर्ण |
| 2016 कबड्डी विश्वकप | अहमदाबाद, भारत | स्वर्ण |
| 2017 एशियन कबड्डी चैम्पियनशिप | गोरगन, ईरान | स्वर्ण |
| 2018 एशियन गेम्स | जकार्ता, इंडोनेशिया | कांस्य |
| 2018 दुबई कबड्डी मास्टर्स | दुबई, यूएई | स्वर्ण |
आपको ये भी रोचक लगेगा:
- भारतीय कप्तान अजय ठाकुर के बारे में यहाँ जाने
- बैंगलूरु बुल्स के प्रमुख रेडर पवन कुमार सेहरावत के बारे में यहाँ जाने
