‘आईपीएल है तो सब कुछ पॉसिबल है.’ आईपीएल में ऐसे नए नए रिकॉर्ड बनते हैं टूटते हैं. कभी कुछ अच्छा देखने को मिलता है कभी कुछ हट कर. यह क्रिकेट है यहॉं लोगों की जान बसती है. और आईपीएल एक ऐसा मंच है जहॉं खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को पूरे विश्वजगत के सामने रखते हैं. यहॉं उम्र की कोई सीमा नहीं होती. यहाँ खिलाड़ियों की उम्र 16 साल से 40-42 तक देखने को मिल जाती हैं. एक खिलाड़ी हैं ब्रैड हॉग. यह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं जिन्होंने तो 45 वर्ष की उम्र में भी आईपीएल खेला है.
वह अभी तक के सबसे अधिक उम्र के खिलाड़ी हैं जिन्होंने आईपीएल का मैच खेला है. अब बात करते हैं उस 17 वर्षीय खिलाड़ी की जिसने अपनी बल्लेबाजी से सबका दिल जीत लिया. खासकर उनकी टीम के कप्तान का.
शनिवार को मुंबई इंडियंस का राजस्थान रॉयल्स का मैच सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा था. राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया व मुम्बई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया. मुम्बई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 161 रन बनाए व राजस्थान रॉयल्स के लिए 162 रनों का लक्ष्य रखा.
मैच की दूसरी पारी में उतरे राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज मगर इस मैच में भी अजिक्यं राहाणे टीम को मजबूत शुरुआत नहीं दिला सके और जल्द ही आउट होकर वापस लौट गए.
फिर मैदान पर उतरे राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ. स्मिथ ने समय लेते हुए एक छोर को सम्भालें रखा. मगर लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान राजस्थान ने 77 रनों के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए थे.
ऐसी स्थिति में उतरा 17 वर्षीय खिलाड़ी रियान पराग. पराग ने कप्तान स्मिथ के साथ पारी को पहले संभाला. फिर धीरे-धीरे एक्सलरेटर पर पैर रखकर टीम की रन गति को बढ़ाया और मात्र 29 गेंदे खेलकर 43 रन ठोक दिए. पराग और स्मिथ ने पांचवें विकेट के लिए 70 रनों का साझेदारी की. पराग ने इस पारी में कुल 5 चौके व 1 छक्का लगाया. आपको बता दे कि, अगर पराग इस मैच में 50 रन बना लेते तो वह सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले खिलाड़ी बन जाते. अभी यह रिकॉर्ड पृथ्वी शॉ के नाम है जिन्होंने 18 वर्ष की उम्र में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था.
Also Check:-
- वो 9 खिलाड़ी जिन्हें रिलीज करके बैंगलोर ने की बहुत बड़ी गलती
- आईपीएल में कभी ना जीतने वाली प्लेयिंग इलेवन ऐसी होगी
- वो विदेशी खिलाडी जो आईपीएल में खेल चुके हैं लेकिन आप उन्हें जानते नहीं होंगे

