Sarfaraz Ahmed unhappy with India: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए इंग्लैंड में खेले जा रहे आईसीसी वनडे विश्वकप में अभी तक का सफर काफी उतार-चढाव भरा रहा है, क्योंकि टीम ने जहां 4 मैच खेले हैं, तो उसमें सिर्फ 1 में जीत हासिल कर सकी है, जबकि 2 में हार और 1 मैच बारिश के कारण रद्द रहा था।
पाक टीम को अपने पहले मैच में विंडीज़ के खिलाफ काफी बुरी हार का सामना करना पड़ा था, जिसमें पूरी टीम पहले बल्लेबाज़ी करते सिर्फ 105 रनों पर ही सिमट गयी थी। शैल्डन कोट्रेल, जेशन होल्डर और आंद्रे रसल की बाउंसर गेंदो के आगे पाकिस्तान के बल्लेबाज़ो ने घुटने टेकने में अधिक समय नहीं लिया।
इसके बाद पाकिस्तान को अपना दूसरा मैच मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ खेलना था, जिसमें उन्होंने 14 रनों से जीत हासिल की लेकिन श्रीलंका के खिलाफ तीसरा मैच बारिश के कारण रद्द रहा और चौथे मैच में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 41 रनों से हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान टीम के कप्तान अपनी टीम के इस तरह के प्रदर्शन को लेकर अब आईसीसी के उपर सवाल खड़े किए हैं।
भारत को मिल रहे अच्छे मैदान | Sarfaraz Ahmed unhappy with India
एक ख़बर के अनुसार जिसमें पाक टीम के कप्तान सरफराज़ अहमद ने ये कहा है कि वह पाकिस्तान को अभी तक जिन भी मैदान में खेलने को मिला उसमें पिचे बल्लेबाज़ी के लिए बिल्कुल भी माकूल नहीं थी वहीं भारतीय टीम को ऐसी पिचे मिल रही हैं, जो उनकी टीम को देखते हुए काफी सही हैं।
सरफराज़ ने कहा कि, आप भारतीय टीम के अभी तक के दोनों मैच देखे जहां पर उन्हें ऐसी पिचे मिले जो उनके बल्लेबाज़ो को सहयोग देने के साथ स्पिनरो के लिए भी माकूल थी और ऐसी विकेट एशियन टीमों को काफी पसंद आती हैं, लेकिन हमारी टीम को ऐसी पिचो पर खेलना पड़ा जहां पर हालात बिल्कुल विपरीत है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान टीम को अपना अगला मैच 16 जून को चिर प्रतिद्वंदी भारत के खिलाफ मैनचेस्टर में खेलना है, जिसको लेकर दोनों ही देशो के फैंस काफी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है।
यह भी पढ़ें:
- भारत बनाम पाकिस्तान के बीच मैच से पहले सानिया मिर्जा ने आखिर क्यों किया ये ट्विट
- मोहम्मद शहजाद के आरोपों पर आया अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड का बड़ा बयान
- धवन ने ट्वीट करते हुए लिखी ये मशहूर शायरी


