एबी डीविलयर्स करना चाहते थे वापसी लेकिन इस कारण की वजह से नहीं किए गए शामिल

South Africa Turn Down De Villiers offer

दक्षिण अफ्रीका के लिए आईसीसी वनडे विश्वकप 2019 की शुरूआत किसी बुरे सपने से कम नहीं हुई है, क्योंकि इस विश्वकप से पहले किसी और विश्वकप में अफ्रीका की टीम 2 से अधिक मैच लगातार नहीं हारी थी और इस विश्वकप में टीम ने शुरूआती तीनो मैच अपने गवां दिए।

तीन मैच में हार मिलने के बाद टीम के लिए सेमीफाइनल की राह अब थोड़ा मुश्किल भरी हो जाएगी क्योंकि उन्हें अभी न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी अपना मैच खेलना है साथ ही चोट की समस्या से भी टीम जूझती दिख रही है और मध्यक्रम में एबी डीविलयर्स की कमी को साफ तौर पर महसूस किया जा सकता है।

लेकिन इससे पहले ही डीविलयर्स को लेकर एक चौकाने वाली ख़बर सामने आयी है जिन्होंने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से उन्होंने संन्यास ले लिया था लेकिन अफ्रीका की विश्वकप टीम चयन से 24 घंटे पहले उन्होंने विश्वकप में खेलने की अपनी इच्छा क्रिकेट साउथ अफ्रीका के सामने जाहिर की थी।

South Africa Turn Down De Villiers Offer to Come Out of RetirementImage Source

जिसके बाद ख़बरो के अनुसार 2 कारणों से उनके इस अनुरोध के बारे में चर्चा तक नहीं की गयी जिसमें पहला कारण वह चयन के लिए जो भी मापदंड थे उन्हें पूरा नहीं कर पा रहे थे, जिसके लिए उन्हें विश्वकप की टीम के लिए चुना जाए साथ ही जिसमें घरेलू क्रिकेट खेलने के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी खेलना था। एबी डीविलयर्स ने संन्यास लेने के बाद टी20 लीग में खेलना अधिक उचित समझा और अच्छा प्रदर्शन भी किया है।

दूसरे खिलाड़ियो के साथ अनुचित होगा | South Africa Turn Down De Villiers offer

35 साल के एबी डीविलयर्स को शामिल करने के पीछे का कारण बाकि खिलाड़ी जो उनकी जगह पर आजमाये जा रहे थे उनके साथ सही नहीं अनुचित होगा जिसमें एडिन मार्करम जैसे खिलाड़ी शामिल थे जो इस डीविलयर्स के कारण बाहर नहीं किया जा सकता था। लेकिन दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड को इस बात को समझना चाहिए था कि फैंस की बातो को भी एकबार सुनना चाहिए था।

यह भी पढ़ें:

Leave a Reply