सुरेंदर नाडा (Surender Nada) भारतीय कबड्डी खिलाड़ी है. उनका जन्म 1 जुलाई 1987 को झज्जर, हरियाणा में हुआ था. वे प्रो कबड्डी के पहले सीज़न में यूमुम्बा की ओर से खेले थे. व फिर लगातार तीन सीज़न यूमुम्बा की ओर से ही खेले. चौथे सीज़न में सुरेंदर नाडा बेंगलुरु बुल्स की ओर से खेले. सुरेंदर प्रो कबड्डी के सबसे सफल डिफेंडर में से एक हैं. उन्होंने अभी तक प्रो कबड्डी लीग में कुल 4 टीमों के लिए खेल चुके हैं.
इस वर्ष वह पटना पाइरेट्स की टीम का हिस्सा हैं. सुरेंद्र मुख्य रुप में टीम का लेफ्ट कॉर्नर संभालते हैं, सुरेंद्र 2016 में विश्वकप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे. वह भारत की विजयी एशियाई कबड्डी चैम्पियनशिप टीम का भी हिस्सा भी रहे थे जो 2017 में आयोजित किया गया था. नाडा ने 2018 में दुबई में खेले गए कबड्डी मास्टर्स में भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. प्रो कबड्डी लीग में, उनके पास सीजन 5 में लगातार पांच मैचों में लगातार 5एस का रिकॉर्ड भी है. वह प्रो कबड्डी लीग में दूसरे सबसे सफल डिफेंडर हैं.
सुरेंद्र नाडा की पर्सनल लाइफ | Surender Nada Personal Life
| नाम | सुरेंदर नाडा (Surender Nada) |
| सिग्नेचर मूव | एंकल होल्ड |
| खेल | कबड्डी (डिफेंडर) |
| जन्मतिथि | 1987 |
| शहर | झज्जर, हरियाणा |
| लम्बाई | 176 सेमी. |
| वजन | 78 किलो |
| टीमें | भारतीय नेशनल टीम, यूमुम्बा, बैंगलूरू बुल्स, हरियाणा स्टीलर्स, पटना पाइरेट्स |
सुरेंद्र नाडा का प्रो कबड्डी लीग में अब तक का सफर | Surender Nada Stats
| सीज़न | टीम | मैच | रेड प्वाइंट्स | टैकल प्वाइंट्स | सुपर टैकल्स | कुल प्वाइंट्स |
| 1 | यूमुम्बा | 15 | 10 | 51 | 4 | 61 |
| 2 | यूमुम्बा | 14 | 3 | 41 | 2 | 44 |
| 3 | यूमुम्बा | 7 | 1 | 13 | 0 | 14 |
| 4 | बैंगलूरू बुल्स | 13 | 4 | 33 | 4 | 37 |
| 5 | हरियाणा स्टीलर्स | 21 | 3 | 80 | 6 | 83 |
| 6 | हरियाणा स्टीलर्स | 1 | 0 | 4 | 0 | 4 |
सुरेंद्र नाडा की उपलब्धियाँ | Surender Nada Achievemnts
| टूर्नामेंट | स्थान | टीम मेडल |
| 2016 कबड्डी विश्वकप | अहमदाबाद, भारत | स्वर्ण |
| 2017 एशियन कबड्डी चैम्पियनशिप | गोरगन, ईरान | स्वर्ण |
| 2018 दुबई कबड्डी मास्टर्स | दुबई, यूएई | स्वर्ण |
आपको ये भी रोचक लगेगा:
