प्रो कबड्डी सीज़न-6 के 10 खिलाड़ी जिन्होंने सबसे ज्यादा टैकल प्वाइंट्स जीते

सर्वाधिक टैकल प्वाइंट्स लेने वाले खिलाड़ी  | Players with Most Tackle Points in Pro Kabaddi Season 6

Players with Most Tackle Points

प्रो कबड्डी लीग के अब तक कुल 6 सीज़न आ चुके हैं. और सातंवा सीज़न 20 जुलाई से शुरु हो रहा है. इस खेल की मुख्य बात यह है कि खेल का माप दंड बहुत ही आसान है जिससे जो नए लोग इसे देखना शुरु करते हैं उन्हें यह बहुत आसानी से समझ आ जाता है. इसके समझने के माप दंड बेहद ही आसान है. दो टीमों के बीच खेले जाने वाले इस खेल में जो टीम ज्यादा प्वाइंट्स कमाती है उसे मैच का विजेता घोषित किया जाता है. अब यह प्वाइंट्स कमाने का तरीका मुख्य रुप से दो प्रकार का होता है. रेड करके या डिफेंड करके.

आपको बता दे कि, टैकल प्वाइंट्स में एक टीम द्वारा अधिकतम 7 लोग मैट पर होते हैं व दूसरी टीम का एक रेडर उनके पाले में आकर रेड करता है जिसका समय कुल 30 सेकण्ड का होता है. उस 30 सेकण्ड में उसे अपनी रेड को पूरा करना होता है व उसी बीच में डिफेंडर टीम के खिलाड़ी उसे अपने पाले में ही दबोचने की कोशिश करते हैं अगर वह उसे वहीं रोकने पर कामयाब हो जाते हैं तो उन्हें टैकल प्वाइंट्स से नवाजा जाता है. और जो खिलाड़ी इसमें मुख्य भूमिका निभाता है उसके खाते में यह टैकल प्वाइंट जाता है. गौरतलब है कि, जब तीन या उससे कम खिलाड़ी मिलकर किसी रेडर को रेड करने से रोक लेते हैं तो ऐसे में उस टैकल को सुपर टैकल कहा जाता है. 

इस लिस्ट में उन खिलाड़ियों के नाम हैं जिन्होंने पिछले सीज़न सर्वाधिक टैकल प्वाइंट्स जीते थे | Most Tackle Points in Pro Kabaddi Season 6

रैंकखिलाड़ीटीममैचटैकल प्वाइंट्स
1नितेश कुमारयूपी योद्धा25100
2परवेश भैंसवालगुजरात फॉर्चूनजाइंट्स2586
3फज़ल अतरचलीयू मुम्बा2383
4सुनील कुमारगुजरात फॉर्चूनजाइंट्स2576
5संदीप कुमार ढुलजयपुर पिंक पैंथर्स2267
6महेन्द्र सिंहबैंग्लूरु बुल्स2463
7सुरेंद्र सिंहयू मुम्बा2262
8विशाल भारद्वाजतेलगू टाइटंस1760
9मंजीत छिल्लरतमिल थलाईवाज़1959
10रविंदर पहलदबंग दिल्ली2259

प्रो कबड्डी में खेलने वाली कुछ टीमें अपने रेडर से ज्यादा अपने डिफेंडर के लिए जानी जाती हैं. जिसकी वजह से उन टीमों के डिफेंड प्वाइंट्स बहुत ज्यादा होते हैं. तो जब बात टीम के खिलाड़ियों की करी गई है तो आपको ये भी बताते चले की कौन सी ऐसी टीमें हैं जिन्होंने पिछले सीज़न सबसे ज्यादा टैकल प्वाइंट्स अपने नाम किए थे.

रैंकटीममैचटैकल प्वाइंट्स
1यू मुम्बा23289
2गुजरात फॉर्चूनजाइंट्स25274
3यूपी योद्धा25265
4तेलगू टाइटंस22233
5बैंग्लूरु बुल्स24230
6जयपुर पिंक पैंथर्स22225
7पुनेरी पल्टन22219
8दबंग दिल्ली24216
9पटना पाइरेट्स22201
10बंगाल वॉरियर्स23200
11हरियाणा स्टीलर्स22193
12तमिल थलाईवाज़22189

आपको ये भी रोचक लगेगा:

Leave a Reply