कोरोना वायरस के डर से बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस मीटिंग में हिस्सा लेने से किया मना

साल 2020 में होने वाले एशिया के मैचो के स्थान का आखिरी फैसला मार्च में होने वाली एशियन क्रिकेट काउंसिल की मीटिंग में किया जाना था, जो कोरोना वायरस की वजह से अब रद्द कर दी गयी है। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कोरोना वायरस के डर से दुबई जाने से साफ तौर पर इंकार कर दिया है।

sourav-ganguly-bcci

इस समय पूरी दुनियां में कोरोना वायरस का आंतक साफ तौर पर देखा जा सकता है, जिसमें 90000 के करीब लोगों को जहां यह बीमारी हो चुकी है, तो वहीं 3000 के करीब लोग की इस वायरस की वजह से मृत्यु भी हो चुकी है। यूएई भी इस वायरस को खुद से दूर रखने में कामयाब नहीं हो सका है और वहां पर 700 से अधिक मामले इसमें रिपोर्ट हो चुके हैं, पिछले कुछ दिनों में। जिस कारण सौरव गांगुली और इस मीटिंग में हिस्सा लेने वाले अन्य सदस्यों ने वहां पर जाने से साफ तौर पर इंकार कर दिया है।

बीसीसीआई के सूत्र से मिली खबर के अनुसार गांगुली को मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए आज रात रवाना होना था, लेकिन कोरोना वायरस को लेकर उन्होंने अपनी इस यात्रा को टालने का फैसला किया।

वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक सूत्र से मिली खबर के अनुसार पीसीबी चेयरमैन एहसान मानी पहले से ही दुबई में है, लेकिन सीईओ वसीम खान अभी तक रवाना नहीं हुए हैं। पूरे क्रिकेट जगत की इस मीटिंग पर नजरे टिकी हुई थी, क्योंकि एशिया कप के आयोजन को लेकर जगह का फैसला होना था, क्योंकि पाकिस्तान इसे अपने देश में आयोजित कराना चाहता है, लेकिन बीसीसीआई ने ऐसी स्थिती में हिस्सा लेने से साफ तौर पर मना कर दिया है।

बीसीसीआई और पीसीबी के बीच एशिया कप को लेकर दिखी दरार

india vs pakistan icc champions trophy 2017

इससे पहले पीसीबी चीफ एहसान मनी और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली का एशिया कप के आयोजन को लेकर अलग-अलग बयान सामने आये थे, जिसमें गांगुली ने अपने बयान में इस बात की पुष्टी की थी, कि एशिया कप इस बार दुबई में आयोजित किया जायेगा, जिसमें भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमें हिस्सा लेंगी। लेकिन वहीं पीसीबी चीफ एहसान मनी ने अपने बयान में साफ कर दिया था, कि अभी इसको लेकर फैसला लेना बाकी है।

Leave a Reply