Asia XI vs World XI T20I सीरीज के लिए का कार्यक्रम और Asia XI टीम का हिस्सा होंगे यह भारतीय खिलाड़ी

आखिरकार लम्बे इंतजार के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने उन खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है, जो एशिया इलेवन और वर्ल्ड इलेवन के बीच होने वाले 2 टी20 मैचो की सीरीज का हिस्सा बनने जा रहे हैं। इस सीरीज में जहां 2 मैच खेले जाएगें तो बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इसे अपने फादर ऑफ नेशन बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के 100 वें जन्मदिवस पर करा रहा है।

asia-xi-vs-world-xi-t20i

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन पापोन ने रविवार को मीडिया से बात करते हुए एशिया इलेवन टीम में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया जिसमें उन्होंने सिर्फ विराट कोहली की उपस्थिती को लेकर संशय बताया है, तो वहीं लोकेश राहुल का एक मैच में उपलब्ध होने की जानकारी दी है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों का कंनफर्म होना बाकी

Australia Cricket Team International Schedule For 2020

एशिया इलेवन और वर्ल्ड इलेवन के बीच होने वाली 2 मैचो की टी20 सीरीज का पहला मैच जहां 18 मार्च को तो वहीं दूसरा मैच 21 मार्च को खेला जाएगा। जहां बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पहले इन दोनों ही मैचो की तारीख 21 और 22 मार्च रखी थी, तो वहीं अब इनमें बदलाव किया गया है।

इसके अलावा नजमुल हसन ने अपने बयान में कहा कि,  एशिया इलेवन टीम जहां फाइनल हो चुकी है, तो वहीं वर्ल्ड इलेवन टीम में हिस्सा लेने वाले 11 खिलाड़ी भी फाइनल कर लिए गए हैं, जिसमें हम अब सिर्फ ऑस्ट्रेलियन टीम से हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों का इंतजार कर रहे हैं। हम चाहते हैं, कि बाकी देश के खिलाड़ी भी इस सीरीज का हिस्सा ले जिसके बाद हम 2 से 3 दिनों में वर्ल्ड इलेवन टीम भी फाइनल करके आपको बता देंगे।

वहीं भारतीय खिलाड़ियों को लेकर नजमुल हसन ने बताया कि कोहली और राहुल को छोड़कर रिषभ पंत, शिखर धवन, मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव इन दोनों ही मैचो का हिस्सा रहेंगे। एशिया इलेवन की टीम में बांग्लादेश की तरफ से मुशफिकुपर रहीम, लिटन दास, तमीम इकबाल और मुस्ताफिजुर रहमान भी हिस्सा होंगे।

यहां पर देखिए एशिया इलेवन टीम

लोकेश राहुल (1 मैच के लिए), शिखर धवन, रिषभ पंत, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, लिटन दास, तमीम इकबाल, मुशफिकुर रहीम, थिसारा परेरा, राशिद खान, मुस्ताफिजुर रहमान, संदीप लमिछाने, लसिथ मलिंगा, मुजीब उर रहमान, विराट कोहली (टीबीसी)।

Leave a Reply