WWE स्मैकडाउन सुपरस्टार भारतीय मूल के जिंदर महल (Jinder Mahal) के बारे में जानिए सभी जानकारियां

Jinder Mahal Biography: युवराज सिंह धेसी का जन्म 19 जुलाई 1986 को हुआ था, वह एक भारतीय मूल के कनेडियन प्रोफेशनल रेसलर हैं, जिन्होंने WWE में जिंदर महल के नाम से करार किया है। धेसी ने अपने प्रोफेशनल रेसलिंग करियर की शुरूआत केलगरी में स्थित मार्शल आर्ट्स फिटनेस सेंटर से की। धेसी को रिकी बोगनर की देखरेख में ट्रेनिंग दी गयी जो रेसलिंग और मार्शल आर्ट्स के अनुभवी हैं।

जिंदर महल पर्सनल लाइफ | Jinder Mahal Personal Life

Jinder Mahal

धेसी का जन्म कनाडा के अलर्बटा में हुआ था और वह दिग्गज़ रेसलर गामा सिंह के भतीजे हैं। धेसी ने पढ़ाई में बिजनेस डिर्गी इन कम्यूनीकेशन एंड कल्चर फ्राम दी यूनिवर्सिटी ऑफ केलगरी से हासिल की है।

जिंदर महल WWE करियर

Jinder Mahal Biography: धेसी ने अपना डेब्यू प्रीमियर मार्शल आर्ट्स से किया जिसमें उनका नाम राज धेसी था, जिसके बाद एलन कोज और जॉर्ज मूरो से ट्रेनिंग लेने के बाद जिंदर ने अपने कदम WWE की तरफ बढ़ाये। अपने रेसलिंग के शुरूआती दिनों में जिंदर ने अपने कजिन गामा सिंह जूनियर के साथ काफी समय बिताया है।

साल 2008 से लेकर 2010 की जनवरी तक धेसी PWA हैवीवेट चैंपियन रहे हैं। फरवरी 2010 में जिंदर ने वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट की तरफ रूख किया और डेवलेपमेंट प्रमोशन फ्लोरिडा चैंपियनशिप रेसलिंग में शामिल हुए। जिंदर ने पंजाबी स्टंट का इस्तेमाल करते हुए सभी का ध्यान अपनी तरफ खीचने का काम किया। जिसके बाद FCW के लिए जिंदर महल के रिंग नाम के साथ उन्होंने लगभग एक साल बिताया।

इसके बाद 2011 में जिंदर महल को WWE के स्मैकडाउन में अपना पहला टेलीविजन डेब्यू करने का मौका मिला और उनका परिचय भारतीय रेसलर दी ग्रेट खली ने सभी से कराया। साल 2012 में जिंदर ने एक ग्रुप बनाते हुए उसका नाम 3 एमबी रखा जिसमें हीथ स्लेटर और ड्रू मैक्लेंटायर शामिल थे। इसके बाद साल 2014 में WWE ने जिंदर को अनुबंध से हटा दिया। इसके बाद रियलिटी ऑफ रेसलिंग में जाकर राज सिंह नाम से जिंदर ने रेसलिंग की।

कतर प्रो रेसलिंग साल 2015 की अप्रैल में हुई उसमें भी जिंदर ने हिस्सा लिया जिसमें उन्होंने फर्स्ट रनर अप के तौर पर खत्म किया। 5 मई को सिंह ने जापान प्रोमेशन गेनोम फेडरेशन में अपना डेब्यू किया लेकिन उन्हें वैंग बिन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 2016 में जिंदर ने दी ग्रेट खली रेसलिंग प्रमोशन के लिए भारत में भी खेला।

Jinder Mahal

महल ने साल 2017 में एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था, कि WWE को छोड़ने का उनका फैसला गलत था, जिसके बाद ऐसी खबरे आयी कि WWE में उनकी वापसी हो सकती है, जिसको लेकर महल ने फिर से अपनी तैयारिंयो को शुरू कर दिया था।

2017 में WWE में वापसी के साथ सिक्स पैक चैलेंज का महल को सामना करना पड़ा जिसमें मोजो रावली, डोल्फ जिग्लर, एरिक रोवन, ल्यूक हार्पर और सैमी जयान शामिल थे, जो WWE चैंपियनशिप के नंबर एक खिलाड़ी बनने के लिए खुद को साबित करना चाहते थे। इसके बाद महल ने उस चैंपियनशिप को जीतकर WWE में 50 वें रेसलर और पहले भारतीय रेसलर बन गए इसे जीतने वाले।

पूरे विश्व को इसके बाद महल की प्रतिभा के बारे में पता चला और इसके बाद आने वाले कई सालों तक महल ने अपने जलवा रिंग के अंदर बरकरार रखा। महल अब WWE में किसी भी चैलेंज के लिए पूरी तरह से तैयार दिखते हैं।

जिंदर महल नेटवर्थ | Jinder Mahal Net Worth

Jinder Mahal

Jinder Mahal Biography: हम सभी महल को मार्डन डे महाराज के नाम से जानते हैं। यदि महल की नेटवर्थ की तरफ ध्यान दिया जाए तो वह लगभग 3 लाख डालर के आसपास हैं, जो आने वाले समय में उनके करियर को देखते हुए और अधिक बढ़ सकती है।

Leave a Reply