बड़े कारण क्यों WWE WrestleMania में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच मैच बुक कर सकता है

ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के बीच WWE में लंबी दुश्मनी रही है. दोनों के बीच कई मौकों पर मैच हुए हैं जो फैंस को काफी पसंद आए है. 2015 की WrestleMania में दोनों दिग्गज WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए आमने–सामने आए थे. अंतिम बार रोमन रेंस ने SummerSlam 2018 में द बीस्ट का सामना किया था. 

रोमन रेंस इस बार Royal Rumble मैच जीतने के फेवरेट है और इस वजह से उनके पास WrestleMania में टाइटल मैच के लिए दो विकल्प रहेंगे. वह ब्रे वायट को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज कर सकते हैं. द बिग डॉग फैंस को सरप्राइज देते हुए ब्रॉक लैसनर को भी चैलेंज कर सकते हैं. इसलिए हम बात करने वाले हैं बड़े कारणों के बारे में जिसके चलते रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच WrestleMania 36 में मैच हो सकता है.

अधूरी स्टोरीलाइन को समाप्त करने के लिए

brock lesnar vs roman reigns

रोमन और ब्रॉक के बीच SummerSlam में अंतिम बार मैच देखने को मिला था जहां बिग डॉग की जीत हुई थी. मैच का अंत अजीब था क्योंकि रोमन रेंस ने अपने दम पर बीस्ट को नहीं हराया था. दरअसल, मैच के दौरान ब्रॉन की इंटरफेरेंस हुई थी. WWE ने स्टोरीलाइन को आगे बढ़ाने के लिए क्राउन ज्वेल में मैच भी तय कर दिया था लेकिन रोमन बीमारी के चलते बाहर हो गए और दुश्मनी का सही अंत नहीं हो पाया.

WrestleMania मेन इवेंट के लायक मैच बुक करने के लिए

रोमन और ब्रॉक दोनों के कंपनी के सबसे बड़े रेसलर्स है. वह अगर किसी भी इवेंट में शामिल होते हैं तो मजा दुगना हो जाता है. अगर WrestleMania में वह 2 मैन इवेंट मैच लड़ चुके हैं. WWE साल के सबसे बड़े शो के मेन इवेंट को खास बनाने के लिए रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर को टाइटल मैच में आमने–सामने ला सकता है. ब्रॉक और रोमन एक दूसरे को अच्छे से जानते हैं और WrestleMania में यादगार प्रदर्शन कर सकते हैं.

रोमन रेंस को रॉ में लाने के लिए

roman reigns in raw

रॉ में अभी टॉप बेबीफेस सुपरस्टार्स की कमी है। ब्रॉक लैसनर हील है. इसके अलावा सैथ रॉलिंस ने कुछ समय पहले कैरेक्टर चेंज किया. ड्रू मैकइंटायर भी अभी हील है, WWE के पास बेबीफेस के रूप में केविन आवेन्स और रे मिस्टीरियो के रूप में दो विकल्प है. अगर WWE रॉ ब्रांड में एक बड़ा फेस सुपरस्टार जोड़ना चाहे तो WrestleMania के मेन इवेंट में ब्रॉक और रोमन के बीच मैच सम्भव है. रोमन एक जबरदस्त बेबीफेस है और रॉ का नेतृत्व कर सकते हैं.

Leave a Reply