
किसी भी खेल में हिस्सा लेने वाली टीमों का रिकॉर्ड किसी एक टीम के खिलाफ बेहद शानदार होता है, जिसके खिलाफ उन्हें जीतना भी अच्छा लगता है, जिस तरह से आईसीसी वर्ल्डकप में पाकिस्तान की टीम एक बार भी भारत के खिलाफ जीत हासिल नहीं कर सकी क्योंकि बड़े मैच के दबाव में पाकिस्तान टीम पूरी तरह से बिखर जाती है और फिर जब उसके सामने भारतीय टीम हो तो उसका दबाव कुछ और ही होता है।
ऐसा ही हमें कई और भी टीमों के बीच में देखने को मिला है, जहां हम बात करे इंडियन प्रीमियर लीग की तो उसमें भी कई टीमें ऐसी हैं, जो किसी एक टीम के खिलाफ जीत हासिल करने में बेहद संघर्ष करती हुई दिखाई दी हैं। आईपीएल में चिर प्रतिद्वंदियों को लेकर बात करी जाए तो उसमें सभी को मुम्बई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले मुकाबले का हर सीजन में इंतजार बेसब्री से देखने को मिलता है और इसका सबसे बड़ा कारण ये दोनों ही टीमें आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक मानी जाती हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स जो हर बार टॉप 4 में अपनी जगह बना पाने में कामयाब दिखती है, तो वहीं मुम्बई इंडियंस ने आईपीएल ट्राफी को अपने नाम सबसे अधिक 4 बार किया है, जिससे साफ पता चलता है, कि दोनों ही टीमों के फैंस ही नहीं पूरा क्रिकेट जगत इस मैच की ऐसे प्रतिक्षा करता है, जैसे यह सीजन के फाइनल मैच से कम ना हो क्योंकि इस मैच में हारने वाली टीम के उपर आने वाले मैचो में मानसिक तौर पर एक अतिरिक्त दबाव साफ तौर पर देखने को मिलता है।
सीएसके ने जहां आईपीएल में अभी तक 165 मैच खेलकर 100 में जीत हासिल की है, लेकिन टीम ने 8 बार फाइनल तक का सफर तय करने के बाद भी उसे 5 बार हार का सामना करना पड़ा तो वहीं दूसरी तरफ मुम्बई इंडियंस का रिकॉर्ड उनसे इस मामले में काफी बेहतर है। सीएसके को आईपीएल में यदि किसी टीम से सबसे अधिक हार का सामना करना पड़ा है, तो वह मुम्बई इंडियंस है।
दोनों ही टीमों के बीच में आईपीएल के अभी तक के इतिहास में 28 मैच खेले गए हैं, जिसमें चेन्नई को सिर्फ 11 में जीत हासिल हुई है, जबकि 17 मैच में उसे मुम्बई इंडियंस के हाथो हार का सामना करना पड़ा है।
