
इंडियन प्रीमियर लीग के 13 वें सीजन के शुरु होने में अब 1 महिने से भी कम का समय बचा हुआ तो वहीं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पिछले कुछ सीजन से आईपीएल की लोकप्रियता का लाभ उठाते हुए महिला टी20 चैलेंज मैच भी इसके बीच कराने का फैसला किया था। साल 2018 में शुरु हुए महिला टी20 चैलेंज मैच में पिछले सीजन जहां 3 टीमों ने हिस्सा लिया था, तो वहीं साल 2020 में 4 टीमें इसका हिस्सा होंगी और कुल 7 मैच खेले जायेंगे।
शनिवार 29 फरवरी को बीसीसीआई ने अपनी तरफ से इस बात की आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि महिला टी20 चैलेंज के सभी 7 मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जायेंगे जो आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स टीम का होम ग्राउंड हैं। बीसीसीआई के सेक्रेट्री जयेश शाह ने बताया कि पिछली बार इन मैचो की सफलता को देखते हुए हमने 3 की जगह एक और टीम शामिल करने का फैसला किया है।
7 मैच खेले जायेंगे इस बार

जयेश शाह ने अपने एक बयान में कहा कि, इस बार भी हमारा इरादा अधिक कुछ अलग करने का नहीं है और हम 4 टीमों का यह टूर्नामेंट कराने वाले हैं। महिला टी20 चैलेंज के इस एडीशन में हमें विश्व क्रिकेट की दिग्गज महिला खिलाड़ियों की उपस्थिती देखने को मिलेगी जिसमें कुल 7 मैच आईपीएल के 13 वें सीजन के प्लेऑफ के समय में खेले जायेंगे।
वहीं साल 2018 में हुए पहले महिला टी20 चैलेंज में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में खेलने वाली सुपरनोवा टीम ने स्मृती मंधाना की कप्तानी वाली टीम को 3 विकेट से हराया था, जिसके बाद साल 2019 के आईपीएल सीजन के दौरान हुए महिला टी20 चैलेंज में कुल 3 टीमें इसका हिस्सा बनी थी।
जिसमें लीग मैच खत्म होने के बाद सभी टीमों के अंक बराबर थे, लेकिन सुपरनोवा और विलोसिटी का नेट रनरेट बेहतर होने की वजह से उन्हें फाइनल में जगह मिली थी। जिसके बाद हरमनप्रीत की कप्तानी वाली टीम ने मिताली राज की टीम को 4 विकेट से हराकर खिताब को अपने नाम पर किया था।
