South Africa के खिलाफ 3 मैचो की ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम में इस खिलाड़ी की हुई वापसी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 8 मार्च को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 12 मार्च से शुरु होने वाली 3 मैचो की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यों की भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में जहां शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक पांड्या की वापसी हुई है, तो वहीं लिमिटेड ओवर्स में टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा जो अभी तक चोट से पूरी तरह से फिट नहीं हो सके उन्हें और आराम देने का फैसला किया गया है।

Will India defeat SA in World Cup

न्यूजीलैंड के दौरे पर हुई 3 मैचो की वनडे सीरीज में जहां शार्दुल ठाकुर, केदार जाधव और मयंक अग्रवाल टीम का हिस्सा थे, तो तीनों को इस सीरीज के लिए जगह नहीं मिली है। जहां शार्दुल ठाकुर उस वनडे सीरीज में बेहद महंगे गेंदबाज साबित हुए थे, तो वहीं अग्रवाल और जाधव के बल्ले से अधिक रन नहीं देखने को मिले थे, वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को इस सीरीज के लिए आराम देने का फैसला किया गया है, क्योंकि न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच में उन्हें कंधे की की तकलीफ से जूझते हुए देखा गया था।

शुभमन गिल को मिला मौका

3 Cricketers from Rajasthan in Indian Team

रोहित शर्मा की टीम में वापसी ना होने से पृथ्वी शॉ अपनी जगह बचाने में जहां कामयाब रहे क्योंकि शॉ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में 84 रन बनाने में कामयाब रहे थे और अग्रवाल के मुकाबले वह काफी बेहतर भी दिखाई दिए थे। वहीं रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल अपनी जगह बचाने में कामयाब रहे लेकिन दोनों ही एक साथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज में खेलते दिखेंगे इसकी उम्मीद बेहद कम दिखाई दे रही है।

वहीं हार्दिक पांड्या जिनको लेकर उम्मीद थी, कि वह न्यूजीलैंड के दौरे पर वापसी कर सकते हैं, वह अब पूरी तरह से फिट होकर टीम में वापसी करेंगे जिसके बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि रवींद्र जडेजा और हार्दिक में से किसको मौका मिलता है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जिनके लिए न्यूजीलैंड का दौरा कुछ खास नहीं रहा था, वह भी इस सीरीज का हिस्सा रहेंगे जिसमें उनका साथ भुवनेश्वर कुमार और नवदीप सैनी देते हुए नजर आयेंगे।

इसके अलावा विकेटकीपर के तौर पर रिषभ पंत अपनी जगह बचाने में कामयाब रहे हैं, लेकिन देखना होगा कि क्या टीम मैनेजमैंट उन्हें खेलने का मौका देती है, या फिर लोकेश राहुल ही विकेटकीपिंग की भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे वनडे मैच 12 मार्च को धर्मशाला के स्टेडियम में खेला जाएगा जिसके बाद 15 मार्च को लखनऊ और 18 मार्च को कोलकाता में सीरीज का आखिरी वनडे मैच होगा।

यहां पर देखिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय वनडे टीम

शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, शुभमन गिल।

Leave a Reply