दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर क्रिस वोक्स ने IPL 2020 से खुद को बाहर कर दिया है ताकि आने वाले अंतर्राष्ट्रीय मैचो के लिए खुद तैयार कर सके।आपको बता दें कि इस साल के अंत मे टी-20 वर्ल्ड कप भी होना है। दिल्ली कैपिटल्स कि टीम मैनेजमेंट ने दूसरे ऑलराउंडर कि खोज भी शुरु कर दिया है।

दिल्ली कैपिटल्स कि टीम मैनेजमेंट कि मुश्किले बढती जा रही है।पहले क्रिस वोक्स का बाहर होना फिर टीम के दो तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा और इशांत शर्मा दोनो हि खिलाडी चोट से जुझ रहे है।इन गेंदबाजो के अनुपस्थिति क्रिस वोक्स दिल्ली कैपिटल्स टीम के तेज गेंदबाजी के डिपार्टमेंट कि कमान संभालते लेकिन ऐसा लग रहा है कि दिल्ली टीम के फ्रेंजाइजी को शुरुआती कुछ मैचो मे अपने दूसरे गेंदबाजी विकल्प के साथ मैदान पर उतरना पडेगा।
PA न्युज ऐजेंसी कि माने तो क्रिस वोक्स ने IPL से बाहर होने का पहले ही मन बना लिया था और इस खिलाडी ने टीम मैनेजमेंट को सुचित भी कर दिया था। IPL मे कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजरर्स बैंगलोर का हिस्सा रह चुके क्रिस वोक्स इस साल भी दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा थे।
#Breaking England’s Chris Woakes has withdrawn from this season’s Indian Premier League, the PA news agency understands. pic.twitter.com/l7RuyjAZFI
— PA Sport (@pasport) March 6, 2020
दिल्ली टीम फ्रेंचाइजी के पास बल्लेबाजी डिपार्टमेंट मे भारतीय युवा बल्लेबाज भरे पडे है ,यहां तक कि कप्तान भी युवा बल्लेबाज हि है लेकिन गेंदबाजी कि बात करें तो टीम ने विदेशी खिलाडीयो पर हि भरोसा जताया है।क्रिस वोक्स के बाहर हो जाने से दिल्ली टीम को उनके जगह को भरना जो क्रिस वोक्स कि ही तरह टीम को मजबूती प्रदान करेगा।
ये देखना बेहद हि दिलचस्प होगा कि दिल्ली टीम क्रिस वोक्स कि जगह किस खिलाडी को टीम मे शामिल करती है। IPL 2020 मे दिल्ली कैपिटल्स को अपना पहला मैच पंजाब के खिलाफ 30 मार्च को खेलना है।
