कोरोना वायरस के डर से इंग्लैंड के खिलाड़ी श्रीलंका दौरे पर नहीं करते दिखेंगे ये काम

इस समय पूरे विश्व में कोरोना वायरस का डर साफ तौर पर देखा जा सकता है, जिसकी वजह से जहां पिछले कुछ समय में कई स्पोर्ट्स इवेंट को रद्द करना पड़ा तो वहीं अब यह वायरस क्रिकेट खिलाड़ियों के मन में भी साफ तौर पर देखा जा सकता है, जिसकी वजह इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने श्रीलंका दौरे से पहले अपने खिलाड़ियों को लेकर बड़ा फैसला लिया है।

england-cricket-team

आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के तहत इंग्लैंड को मार्च के महिने में श्रीलंका का दौरा करना है, जहां पर टीम को 2 मैचो की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत 19 मार्च को गाले में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच से होगी लेकिन इस दौरे पर इंग्लैंड के खिलाड़ी किसी और के साथ हाथ मिलाते हुए नजर नहीं आयेंगे और उसकी जगह पर फिस्ट बंप करते दिखेंगे।

इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान जो रुट ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कोरोना वायरस को लेकर भी बोला जिसमें उन्होंने कहा कि, इस बीमारी के बारे में हम सभी को पता है और हम यह बिल्कुल भी नहीं चाहते कि हमारा कोई भी खिलाड़ी इसकी गिरफ्त में आये। हमने सभी बातों को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया है, कि हम एक-दूसरे से पूरे दौरे के दौरान हाथ नहीं मिलायेंगे बल्कि उसकी जगह पर फिस्ट बंप करते हुए दिखाई देंगे।

वहीं रुट ने अपने बयान में आगे कहा कि, कोरोना वायरस को लेकर हम इस दौरे को रद्द नहीं करने जा रहे हैं, लेकिन हम लगातार अपने अधिकारियों के संपर्क में रहेंगे और उनकी सलाह के अनुसार आगे बढेंगे। फिलहाल अभी पहले की योजना के अनुसार ही सारा कार्यक्रम रहेगा।

श्रीलंका को हम हल्के में लेने की कोशिश नहीं करेंगे

england-cricket-team-test

श्रीलंका दौरे पर इस बार इंग्लैंड को 2 मैचो की टेस्ट सीरीज खेलनी है, वहीं टीम ने इस देश का पिछला दौरा साल 2018 में किया था, जिसमें उन्होंने 3 मैचो की सीरीज को 3-0 से अपने नाम पर किया था और इस बार भी जो रुट की कप्तानी वाली टीम से सभी को यही उम्मीद होगी।

वहीं जो रुट ने इस दौरे को लेकर अपने बयान में कहा कि, इस बार वहां के हालात पिछली बार से काफी अलग होने वाले हैं, क्योंकि पिछले दौरे पर हमने जो 3 टेस्ट मैच खेले थे, उसमें सभी काफी करीबी रहे थे और आखिरी के 2 टेस्ट मैचो में तो हमने 60 से कम रनों से जीत हासिल की थी।

लेकिन पिछली बार हमारा प्रदर्शन काफी सराहनीय था और मुझे लगता है, कि हमें इससे आत्मविश्वास मिलेगा कि उन हालात में किस तरह से खेलना है। हमें श्रीलंका को हल्के में लेने की भूल भी नहीं करनी होगी क्योंकि वह अपने हालातों में एक शानदार टीम है, जिस कारण हमें अच्छा क्रिकेट खेलना होगा।

Leave a Reply